Court NewsJharkhandRanchi

जनहित याचिका में तथ्य छुपाए जाने से हाईकोर्ट नाराज, प्रार्थी पर लगाया एक लाख रुपए का जुर्माना

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने डबलिन यूनिवर्सिटी मिशन प्रॉपर्टी प्रोटेक्शन कमेटी के सचिव राजेश ए नंदी द्वारा दायर जनहित याचिका की सुनवाई की. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने तथ्य छिपाकर जनहित याचिका दाखिल करने पर प्रार्थी राजेश ए नंदी को इस केस से हटा दिया. साथ ही उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना की राशि प्रार्थी को 1 माह के भीतर एडवोकेट एसोसिएशन, झारखंड हाई कोर्ट में जमा करने का निर्देश दिया गया है.
इसे भी पढ़ें: देवघर में नाइट लैंडिंग का मामला: हाईकोर्ट ने कहा मध्यस्थ की होगी नियुक्ति, 30 दिन में देना है रिपोर्ट

दरअसल, प्रार्थी की ओर से याचिका दाखिल कर कहा गया था कि डबलिन यूनिवर्सिटी मिशन ट्रस्ट की प्रॉपर्टी चैरिटेबल कार्यों हॉस्पिटल स्कूल के लिए यूज हो सकती है, लेकिन छोटानागपुर डायोसी ट्रस्ट एसोसिएशन के द्वारा इसकी संपत्ति को हजारीबाग में अवैध रूप से बेचा जा रहा है, इसकी जांच कराई जाए. सुनवाई में कोर्ट को बताया गया था कि वर्ष 1930 में डबलिन यूनिवर्सिटी मिशन एक कंपनी बन गई थी जिसका नाम डबलिन यूनिवर्सिटी मिशन ट्रस्ट एसोसिएशन था. वर्ष 1960 में इसकी ऐसेट एंड लायबिलिट छोटेनागपुर डायोसी ट्रस्ट एसोसिएशन मर्ज कर गया था. प्रार्थी द्वारा एक सिविल सूट भी हजारीबाग सिविल कोर्ट में डाला गया था लेकिन इसकी जानकारी जनहित याचिका में प्रार्थी की ओर से नहीं दी गई थी. जिसके बाद कोर्ट ने प्रार्थी पर नाराजगी जताते हुए उस पर जुर्माना लगाया.

Related Articles

Back to top button