ChatraCrime News

चतरा में प्रतिबंधित ब्राउन शुगर के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

CHATRA: एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने नशे के कारोबार में शामिल चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सफेद जहर की तस्करी व लूटपाट के दौरान खूनी संघर्ष की आशंका के मद्देनजर सदर थाना पुलिस ने ड्रग पैडलरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है. ब्राउन सुगर की प्रतिबंधित खेप के साथ चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार करते हुए एक नाबालिग को निरुद्ध किया है. एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित सदर थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई की है. ड्रग माफियाओं की गिरफ्तारी चतरा-हजारीबाग मुख्यपथ पर स्थित रामटुंडा टोंगरी स्थित मैदान के समीप से हुई है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पास से 7.65 एमएम गोली का खोखा, करीब ढाई लाख रुपये का 2.15 ग्राम ब्राउन सुगर, तस्करी में प्रयुक्त दो बजाज पल्सर बाईक व विभिन्न कंपनियों के पांच मोबाईल फोन जब्त किये गए हैं.
इसे भी पढ़ें: जनहित याचिका में तथ्य छुपाए जाने से हाईकोर्ट नाराज, प्रार्थी पर लगाया एक लाख रुपए का जुर्माना

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र निवासी राहुल कुमार नामक तस्कर ब्राउन शुगर की तस्करी को लेकर प्रतिबंधित खेप के साथ रामटूंडा इलाके में सक्रिय है. जिसे खरीदने के बहाने लूटपाट करने के उद्देश्य से हथियार के साथ कुछ तस्कर वहां पहुंचे हैं. ये सभी हथियार के बल पर ब्राउन सुगर तस्करी के दौरान आपसी रंजिश व लूटपाट के दौरान फायरिंग व खूनी संघर्ष की घटना को भी अंजाम दे सकते हैं. गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित सदर थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने मैदान की घेराबंदी करते हुए सभी शातिर तस्करों को मौके से दबोच लिया.

सभी गिरफ्तार तस्कर राहुल कुमार, बादल कुमार, चंदन कुमार व मो. अकरम चतरा शहर व गिद्धौर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. हाला की गिरफ्तारी के दौरान अपराधियों के पास से हथियार की बरामदगी नहीं हो सकी. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के आधार पर हथियार लेकर भागने वाले गिरोह के अन्य तस्करों के धरपकड़ को लेकर पुलिस निरंतर छापामारी अभियान चला रही है. जल्द ही फरार तस्करों को भी दबोच लिया जाएगा. अभियान में थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक मनोहर करमाली, एसआई प्रकाश सेठ व सिकंदर सिंकू समेत सशस्त्र बल के जवान थे शामिल.

Related Articles

Back to top button