
Ranchi: चुनाव के दौरान बॉलीवुड के सितारों को प्रचार के लिए बुलाना नई बात नहीं है. उनके आने पर हंगामा और विवाद भी होते रहे हैं. इस बार विवाद औरंगाबाद जिले की ओबरा सीट के लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के प्रत्यावशी डॉ. प्रकाश चंद्रा (Dr. Prakash Chandra) के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल (Amisha Patel) के साथ जुड़ा है. अमीषा ने प्रत्याशी डॉ. चंद्रा पर जबरन चुनाव प्रचार कराने तथा उन्हें भीड़ में भेजने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस दौरान उनके साथ दुष्कर्म तक हो सकता था. उन्होंंने बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान बहुत ही गंदे अनुभव से गुजरने का आरोप लगाया.
इसे भी पढ़े: चतराः पुलिस के लिए सरदर्द बने दिलचंद गंझू को कुन्दा पुलिस ने किया गिरफ्तार
धमकी देकर जबरन चुनाव प्रचार कराने का आरोप
अमीषा ने कहा कि बिहार पहुंचने पर डॉ. प्रकाश चंद्रा ने उन्हें जबरन चुनाव प्रचार कराने के लिए ब्लैकमेल किया. पहले उन्हें बताया गया था कि चुनाव प्रचार पटना के पास करना है, लेकिन उन्हें पटना से काफी दूर ओबरा ले जाया गया. अमीषा ने बताया कि उन्हें शाम की फ्लाइट से मुंबई वापस जाना था, लेकिन लोजपा प्रत्याशी ने गांव में ही अकेला छोड़ कर चले जाने की धमकी देकर जबरन चुनाव प्रचार कराया. अमीषा ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान हजारों लोगों की भीड़ पागलों की तरह गाड़ी पर टूट रही थी. डॉ. चंद्रा ने इसी दौरान उनपर जबरन भीड़ में जाने का दबाव बनाया. वहां भीड़ कपड़े उतारने के लिए तैयार दिख रही थी. उस माहौल में उनके साथ दुष्कर्म तक हो सकता था.
डॉ. चंद्रा को बताया ब्लैकमेलर व गंदा इंसान
अमीषा ने डॉ. चंद्रा को झूठा, ब्लैकमेलर व गंदा इंसान करार दिया. कहा कि जो व्यक्ति चुनाव जीतने से पहले महिला के साथ ऐसा गलत व्यवहार कर सकता है, वह चुनाव जीतने के बाद जनता के साथ कैसा व्यवहार करेगा यह सहज ही अंदाज लगाया जा सकता है.
इसे भी पढ़े:लंबित मांगों को लेकर झारखंड आंदोलनकारियों ने मानव श्रृंखला बनायी, मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा
बहुत बुरा रहा बिहार का पूरा अनुभव
अमीषा ने कहा कि चुनाव प्रचार के बाद वे करीब आठ बजे वापस होटल लौट सकीं. होटल में वे न तो ढंग से कुछ खा सकीं और न ही उन्हें नींद आई. बिहार का उनका पूरा अनुभव बहुत बुरा रहा.
इसे भी पढ़े:मुंगेर की घटना पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, पूछा- क्या बिहार में मूर्ति विसर्जन करना अपराध है




