
Ranchi: स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के दौरान ई-पास बनाने को लेकर हो रहे फर्जीवाड़े की रांची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. परिवहन सचिव केके सोन के आदेश जारी होने के बाद बाद रांची साइबर सेल जांच कर रही है.
परिवहन विभाग ने अब तक 5 ई-पास में फर्जीवाड़ा पकड़ाः
परिवहन विभाग ने अब तक 5 ई-पास में फर्जीवाड़ा पकड़ा है. साइबर सेल इस मामले में आईपी एड्रेस के जरिये फर्जीवाड़ा करने वाले तक पहुंचने की कोशिश में लगी है. खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने ई-पास शेयर किये थे जिसमें स्थान की जगह बाबा का ढाबा और कभी खुशी कभी गम शेयर किया गया था. मोबाइल नंबर और गाड़ी का नंबर भी गलत डाला गया था.
स्थान की वैधता में लिखा है-कभी खुशी कभी गमः
गिरिडीह झारखंड से बाबा का ढाबा, नई दिल्ली यात्रा का प्रयोजन में शादी और पहचान पत्र संख्या में गलत नंबर डाला हुआ है लेकिन इसके बावजूद ई-पास बन कर तैयार हो जा रहा है. गंतव्य स्थान पर लिखा है-यहां वहां, जहां तहां. इन सब के बावजूद इस व्यक्ति का ई-पास जारी कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ेः 9.50 करोड़ की धोखाधड़ी: मेसर्स विजेता प्रोजेक्ट्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड ने करायी प्राथमिकी




