Corona_UpdatesJharkhand

#Lockdown2: राज्य में नियम उल्लंघन के रोजाना औसतन 33 मामले, 68 आरोपी हो रहे गिरफ्तार

Ranchi: कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू किये गये लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है. इसके बावजूद भी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे. झारखंड में लॉकडाउन उल्लंघन के हर दिन औसतन 33 मामले दर्ज हो रहे है और रोजाना औसतन 68 आरोपी गिरफ्तार हो रहे.

लॉकडाउन के 29 दिनों के दौरान पूरे झारखंड में नियम उल्लंघन करने के 953 मामले दर्ज हुए हैं. 4101, लोग आरोपी बनाये गये हैं. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1979 लोगों को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़ेंःऐसा #BJP सांसद निशिकांत दुबे ही कर सकते हैं और प्रशासन कार्रवाई भी नहीं करेगा

कहां, कितने मामले और कितने गिरफ्तार

जिलामामलेआरोपीगिरफ्तार
रांची169449131
खूंटी3615565
रामगढ़071901
लोहरदगा092501
गुमला3111369
सिमडेगा071301
जमशेदपुर93907800
चाईबासा47311282
सरायकेला255443
धनबाद99221121
बोकारो6714067
पलामू10642630
गढ़वा3914841
लातेहार094511
हजारीबाग145916
चतरा218839
कोडरमा2334881
गिरिडीह5727085
दुमका135536
जामताड़ा2613220
साहेबगंज072004
पाकुड़061704
गोड्डा195617
देवघर233014

 

इसे भी पढ़ेंः#Covid-19: 80 फीसदी कोरोना पॉजिटिव में संक्रमण के लक्षण नहीं मिलने से बढ़ी चिंता

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर इन धाराओं के तहत हो सकती है कार्रवाई

भारत में डिजास्टर मैनेजमेंट कानून 2005 के नियमों के तहत लॉकडाउन के मामलों से निबटा जाता है. लॉकडाउन के दौरान बिना इमरजेंसी के घर से बाहर निकलने पर विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.

लॉकडाउन के दौरान अगर आप बिना किसी वजह से घर से बाहर निकलते हैं तो धारा 188 के तहत 1 महीने की जेल हो सकती है. इस धारा के तहत जुर्माना और जेल दोनों की सजा हो सकती है.

जुर्माने की राशि 200 रुपये तक हो सकती है और धारा 144 के तहत एक साल की सजा मिल सकती है. धारा 144 किसी भी जगह पर हालात बिगड़ने की संभावना को देखते हुए लगायी जाती है.

धारा 144 लगे होने के बाद सड़क पर चार से ज्यादा लोग एक साथ खड़े नहीं हो सकते. अगर कोई व्यक्ति धारा 144 का उल्लंघन करता है तो पुलिस उस व्यक्ति को धारा 107 या धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर सकती है.इसके साथ ही उसे एक साल तक की कैद की सजा दी जा सकती है. इस अपराध में जमानत हो सकती है.

इसे भी पढ़ेंः#Rashtrapati Bhavan के सफाईकर्मी की बहू कोरोना पॉजिटिव, देश में संक्रमितों का आंकड़ा 18 हजार के पार, 590 लोगों की गयी जान

One Comment

  1. 371407 621008Beneficial information and excellent style you got here! I want to thank you for sharing your ideas and putting the time into the stuff you publish! Wonderful function! 356365

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button