JharkhandLead NewsRanchi

ठंड में गरीबों की जान लेने पर लगी हेमंत सरकार, अविलंब हो अलाव और कंबल की व्यवस्था : दीपक प्रकाश

Ranchi : प्रदेश भाजपा के मुताबिक राज्यभर में ठंड का प्रकोप बढ़ा है. पर इसके मुताबिक गरीबों, जरूरतमंदों को राहत देने की सरकार की तैयारी अब तक नहीं दिखती. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने इसके लिए हेमंत सरकार को जमकर खरी खोटी भी सुनायी है. गुरुवार को उन्होंने कहा कि लगातार पारा गिर रहा है. गरीब बेबस ठंड से ठिठुर रहे हैं. पारा 6 डिग्री और इससे नीचे पहुंच गया है. पर इस पर ध्यान देने की बजाये हेमंत सरकार मदमस्त हांथी की चाल चल रही है.

इस सरकार को गरीब, गरीबी और गरीबों के दर्द से कोई लेना देना नहीं. यह सबों को मालूम है कि दिसंबर माह तक ठंड अपने चरम पर रहता है.

इसे भी पढ़ें:शिक्षा मंत्री की सहमति के बाद जैक अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की अनुशंसा, अब तक नहीं निकला नोटिफिकेशन

ठंड से बचाव के लिए अलाव और कंबल की चिंता सरकार को पूर्व से करना चाहिए थी. किंतु इस निकम्मी सरकार को प्रदेश के विकास के साथ साथ लोगों की जान से भी लेना देना नहीं.

सरकार विकास कार्य में बेशर्म साबित हुई है. लोगों को राहत देने की बजाये उनकी जान आफत में डाली जा रही है. सरकार यथाशीघ्र गरीबों के लिये कंबल और अलाव की व्यवस्था करे.

इसे भी पढ़ें:हुनर के साथ रोजगार देना सरकार की प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

जनता को दिग्भ्रमित कर रही कांग्रेस

दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार द्वारा मगही, भोजपुरी, अंगिका, मैथिली जैसी भाषाओं को नियुक्ति नियमावली से बाहर किये जाने पर एक बार कहा कि भाषा के सवाल पर जनता को दिग्भ्रमित किया जा रहा है. खासकर कांग्रेस इसमें शामिल है. पर्दे के पीछे से कांग्रेस लुका छिपी का खेल खेल रही है.

एक तरफ झारखंड सरकार को नसीहत देने का दिखावा यह पार्टी करती है तो दूसरी ओर सत्ता की मलाई खा रही है. कांग्रेस हिंदी, अंगिका, भोजपुरी आदि भाषा विवाद और आरक्षण के मुद्दे पर पर्दा हटाकर सीधी लड़ाई लड़े.

जनता को गुमराह करना बंद करे. जन भावनाओं से जुड़े मुद्दे पर अगर वास्तव में कांग्रेस संजीदा है तो सरकार से अपना समर्थन वापस ले. दोस्ती और कुश्ती साथ-साथ नहीं चला करती.

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने सड़कों पर बेचा मुर्गा और अंडा, हेमंत सरकार पर लगाया युवा विरोधी होने का आरोप

Related Articles

Back to top button