
CHAIBASA : जमीन विवाद में हत्या करने के दोषी दुरसू चातोंबा उर्फ दुरान चातोंबा को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. मामले की सुनवाई करते हुए चाईबासा कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम ने दोषी को सजा सुनाई. इसके अलावा पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया. जुर्माने की राशि नहीं देने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. घटना जन्नाथपुर थाना क्षेत्र की है जहां साल 2006 में जमीन विवाद में विजेंद्र हेस्सा की हत्या कर दी गई थी मामले में ब्रजमोहन चातोंबा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया था. मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभारी लोक अभियोजक ब्रजेश कुमार ने पैरवी की.
ये भी पढ़ें : तीन साल बाद खुली गिरिडीह सांसद की नींद, डुमरी के दो पंचायतों को लिया गोद




