JharkhandLead NewsRanchi

प्रवासी कामगारों के लिए सहायता केंद्र का शुभारंभ, मिलेगी मदद

Ranchi /Gumla : गुमला में सेफ एंड रिस्पॉन्सिबल माइग्रेशन केंद्र का शुभारंभ बुधवार को हुआ. इसकी शुरुआत जिले के श्रम अधीक्षक ने की. यह केंद्र जिला श्रम एवं रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में जिला स्तरीय सहायता प्रकोष्ठ के रूप में तथा जिला श्रम एवं रोजगार अधिकारी के पर्यवेक्षण में कार्य करेगा. इसके जरिये गुमला के अन्दर अंतरराज्यीय प्रवासियों और उनके परिवारों की पहचान करने की दिशा में काम होगा. ताकि, ऐसे श्रमिकों एवं कामगारों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. यह कार्य उपायुक्त और अन्य अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर किया जायेगा. साथ ही, श्रमिकों और कामगारों के पंजीकरण की भी सुविधा केंद्र में दी जायेगी. इनके लिए शिविर का आयोजन भी समय-समय पर करने की योजना है.

मौके पर सहायक निदेशक-सामाजिक सुरक्षा, एवं जिला नियोजन पदाधिकारी के अलावा राज्य श्रमिक संस्थान स्थित SRMI के टेक्निकल सपोर्ट यूनिट (TSU) के जिले के श्रमिक मित्र भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:झारखंड में सबसे गर्म पलामू, 45.6 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

मुख्यमंत्री ने की पहल

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिसंबर 2021 में सेफ एंड रिस्पांसिबल माइग्रेशन इनिशिएटिव (एसआरएमआइ) का शुभारंभ किया था. झारखंड से रोजगार के लिए बड़े पैमाने पर श्रमिकों का पलायन होता है, परंतु आज तक प्रवासी श्रमिकों के सुरक्षित और जवाबदेह पलायन के लिए कोई ठोस नीति नहीं बनायी गयी है.

इसको ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री के पहल पर एसआरएमआइ का शुभारंभ हुआ है. गुमला के बाद दुमका और पश्चिमी सिंहभूम में भी एसआरएमआइ केंद्र की स्थापना की जायेगी.

इसे भी पढ़ें:जमीन रजिस्ट्री के सारे दस्तावेज रजिस्ट्रार खुद लेंगे, हंगामा के बाद वकीलों को मिला आश्वासन

क्या है एसआरएमआइ

वर्तमान में एसआरएमआइ पायलट प्रोजेक्ट के तहत दुमका, पश्चिमी सिंहभूम तथा गुमला के श्रमिकों के पलायन को ध्यान में रख कर नीति बनायी गयी है.

इन तीन जिलों से दिल्ली, केरल और लेह-लद्दाख में रोजगार के लिए गये प्रवासी श्रमिकों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है. इन सभी राज्यों से समन्वय स्थापित कर प्रवासी श्रमिकों के सामाजिक, आर्थिक और कानूनी मदद दी जायेगी.

इसे भी पढ़ें:बिहार एसटीएफ ने आरा स्टेशन से दो कुख्यात हथियार तस्करों को दबोचा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Related Articles

Back to top button