Education & CareerJharkhandRanchi

जेएन कॉलेज धुर्वा को 10 एकड़ जमीन देगी एचईसी, बाजार भाव की दर से मांगी कीमत

Ranchi : जेएन कॉलेज धुर्वा को कैंपस विस्तार के लिए एचईसी जमीन देगी. कॉलेज के वर्तमान भवन के अलावा एचईसी प्रबंधन 10 एकड़ अतिरिक्त जमीन कॉलेज को प्रदान करेगा. इस दिशा में एचईसी प्रबंधन ने रांची विश्वविद्यालय (आरयू) को प्रस्ताव से संबंधित पत्र भेजा है. आरयू के अधिकारियों ने इस प्रस्ताव से उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग को अवगत करा दिया है.

इसे भी पढ़ें- जांच रिपोर्टः हाइकोर्ट भवन निर्माण के टेंडर में ही हुई घोर अनियमितता, क्या तत्कालीन सचिव राजबाला…

जमीन हस्तांतरण में आ रही अड़चन

जमीन हस्तांतरण करने के लिए जो शर्त एचईसी ने आरयू के समक्ष रखी है, उस शर्त के कारण जमीन का हस्तांतरण नहीं हो पा रहा है. दरअसल, एचईसी ने रांची विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर उसे जमीन देने की बात कही तो है, लेकिन जमीन के एवज में एचईसी ने बाजार भाव के हिसाब से उसकी कीमत मांगी है. एचईसी के प्रस्ताव पर विचार करने बाद आरयू ने इस संबंध में उच्च एवं तकनीकी विभाग के समक्ष प्रस्ताव भेज दिया है. विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

इसे भी पढ़ें- रांची लोकसभा क्षेत्र का एक टोला, जहां सड़क नहीं, पेयजल नहीं, चुआं और झरने से प्यास बुझाते हैं…

जमीन का मूल्यांकन कर रहा है विभाग

एचईसी प्रबंधन द्वारा दिये गये प्रस्ताव पर विभाग के अधिकार विचार कर रहे हैं. अधिकारी एचईसी द्वारा प्रस्तावित जमीन की दर का मूल्यांकन कर रहे हैं. जमीन की दर का मूल्यांकन होने के बाद ही विभाग की ओर से जमीन के लिए राशि आरयू को निर्गत की जायेगी.

एचईसी ने जेएन कॉलेज धुर्वा के लिए जमीन देने का प्रस्ताव आरयू को दिया है. जमीन बाजार भाव की दर से आरयू को उपलब्ध कराने के लिए एचईसी प्रबंधन ने प्रस्ताव दिया है. एचईसी प्रबंधन के प्रस्ताव को विभाग के समक्ष रख दिया गया है. विभाग की स्वीकृति मिलने के बाद आरयू कॉलेज की जमीन के हस्तांतरण की प्रक्रिया आरंभ करेगा.

-डॉ एलजे शंकरनाथ शाहदेव, सीसीडीसी, रांची विश्वविद्यालय

Related Articles

Back to top button