DhanbadJharkhand

भारी बारिश से गिरी घर की छत, गर्भवती महिला और दो बच्चे घायल

Dhanbad: जिले के गोशाला ओपी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई, जिसमें एक महिला और दो बच्चे दब गये. हालांकि, स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकाल और इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल ले गये.

मिलिए रिम्स के दबंग डॉक्टर साहब से….

वहीं स्थानीय लोग खनन में लगी लेनको कंपनी को इस हादसे के लिए जिम्मेवार बता रहे हैं. उनकी मानें तो कंपनी द्वारा पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं किये जाने के कारण ये हादसा हुआ.

गर्भवती महिला समेत तीन घायल

धनबाद में रविवार को हुए दिनभर की बारिश से गोशाला ओपी क्षेत्र के एक गांव में मनोज गोस्वामी नामक शख्स के घर की छत गिरने से घर में सो रही एक गर्भवती महिला और दो बच्चा दब गये. वही पीड़ित महिला ने बताया कि रात 2 बजे अचानक घर की छत गिर गयी. जिसके बाद आसपास के लोगों ने महिला और बच्चों को बाहर निकला और प्रथमिक उपचार के लिए स्थानीय नर्सिंग होम में भेजा.

इसे भी पढ़ेंःराज्य में 1538 स्वास्थ्य केंद्र जिसमें 1015 निर्माणाधीन, जनता कैसे रहेगी तंदरुस्त

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गोशाला क्षेत्र में कोयला खनन का काम कर रहे आउटसोर्सिंग लेनको कंपनी द्वारा पानी निकालने के लिए बयाने पुल को भरकर आउटसोर्सिंग का रास्ता निर्माण कर दिया गया. जिसके कारण पूरे क्षेत्र का पानी महिला के घर के पास जाम होने से पानी घर में घुस गया और ये घटना घटी.

जानें ताबड़तोड़ तबादलों से कैसे बढ़ता है आर्थिक बोझ

वही बारिश में नगर निगम द्वारा बनाया गया शौचालय भी ढह गया, ऐसे में इस शौचालय के निर्माण पर सवाल उठने लगे हैं.

Related Articles

Back to top button