
Ranchi : मंत्री बन्ना गुप्ता से संबंधित सोशल मीडिया में वायरल वीडियो पर प्रदेश भाजपा ने सरकार से जवाब मांगा है. प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता बन्ना गुप्ता से संबंधित अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए. आरोपी मंत्री उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगी हैं. श्री सिंह ने कांग्रेस पार्टी की चुप्पी पर भी सवाल उठाये. कहा कि कांग्रेस पार्टी के युवराज राहुल गांधी का इस संबंध में कोई ट्वीट भी नहीं आना कांग्रेस के चाल, चरित्र को उजागर करता है. प्रदेश कांग्रेस की ओर भी जनता देख रही है कि कि ऐसे जिम्मेवार पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ कांग्रेस पार्टी क्या कार्रवाई करती है.
इसे भी पढ़ें – रघुवर दास की पहल पर शास्त्रीनगर उपद्रव की जांच करेंगे कोल्हान के DIG



