Jamshedpur

जगन्नाथपुर और सेरेंगसिया के शहीदों को दी जायगी श्रद्धांजलि

Chaibasa : जिला तृणमूल कांग्रेस के कार्यालय सरजोमगुटू  में जिला अध्यक्ष महेद्र जामुदा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. बैठक में एक जनवरी 2022 को जगन्नाथपुर में और 2 जनवरी को सेरेंगसिया में कोल्हान के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में यह बातें तृणमूल कांग्रेस प्रदेश  के वरीय उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंकू  ने कही. इसके लिए जिम्मावारी भी दे दी गयी है. बैठक में ही जिला तृणमूल कांग्रेस मे कोलम्बस हांसदा को जिला महासचिव और बाली समाड को बदगांव प्रखंड का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया.

बैठक में ये थे मौजूद

ट्रेड यूनियन तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  दुर्गा प्रसाद जामुदा, अंसार अहमद, राधा मोहन बनर्जी, अमृत माझी, शीतल पूर्ति, सुमन ज्योति सिकूं, मंगल सरदार, विनीत लागुरी, श्यामल सिंघा, जगदीश सिंकू,  बाली समाड, कोलंबस हंसदा, जुलू रहमान, विकास केराई, आशा पूर्ति, इन्दुशेखर तिवारी, नेहा हेब्रोम, एमानुयल नाग, बलबिस दोराईबुरू, संजय बिरूवा आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- मानगो में कार बंधक रखने के मामले में  पुलिस ने सरगना बापी को किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button