
Ranchi : कोरोना के थर्डवेव को लेकर हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट हो गया है. वही बच्चों को बचाने के लिए अभी से ही हॉस्पिटल्स और डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल्स में तैयारी शुरू कर दी गई है. जिसके तहत छोटे बच्चों के इलाज के लिए पीआईसीयू और एसएनसीयू तैयार किए जा रहे हैं.
जहां नॉर्मल कोविड मरीजों के इलाज से अलग व्यवस्था की जाएगी. वहीं बच्चों के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला वेंटिलेटर भी अलग होगा. ये बातें हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने कही. साथ ही कहा कि थर्ड वेव कब आएगी यह बता पाना मुश्किल है. लेकिन हमने तैयारी अभी से ही शुरू कर दी है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके. वही खाली हो चुके बेड का इस्तेमाल मरीजों के इलाज में किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें :आउटसोर्स पर नौकरी प्रक्रिया को उठी खारिज करने की मांग, सरयू राय ने कहा- नई लकीर खींचे हेमंत सरकार
लोग दवा और ऑक्सीजन का ना करें स्टॉक
हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि थर्ड वेब तो आ सकता है. लेकिन इसके लिए अभी से ही लोग कोविड की दवा और ऑक्सीजन का स्टॉक घर में करना ना शुरू कर दें. चूंकि जब जरूरत पड़ेगी तो यह मार्केट में उपलब्ध ही नहीं होंगे. इसलिए लोग डरे नहीं बल्कि अलर्ट रहें तो परेशानी से बच सकते हैं. सेकेंड वेव जब आई थी तो कुछ ऐसे ही हालात हो गए थे. जरूरी दवाएं बाजार से गायब थी और ऑक्सीजन भी लोगों को नहीं मिल पा रहा था.
रिम्स में 634 और सदर में 179 बेड खाली
कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक से कमी आ गई है. हर दिन 200 के आसपास नए केस सामने आ रहे हैं. जिसमें ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेशन की सलाह दी जा रही है. ऐसी स्थिति में सिटी के चार गवर्नमेंट हॉस्पिटल्स में बेड खाली हो गया है. हालांकि वेंटिलेटर सपोर्ट वाले आईसीयू में कहीं जगह खाली नहीं है. लेकिन ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड और नॉर्मल बेड खाली पड़े हैं. जिससे कि हॉस्पिटल प्रबंधन ने थोड़ी राहत की सांस ली है। वही धीरे-धीरे हेल्थ वर्कर्स को अब कोविड वार्ड से हटाकर जनरल वार्ड में लगाने की भी तैयारी हो चुकी है ताकि सामान्य मरीजों को एडमिट कर उनका इलाज शुरू किया जा सके.
हॉस्पिटल बिना ऑक्सीजन, ऑक्सीजन सपोर्टेड, आईसीयू बिना वेंटीलेटर, वेंटीलेटर सपोर्टेड आईसीयू
रिम्स 40 537 57 00
सदर 00 163 16
मिलिट्री हॉस्पिटल 50 39 00 00
सीसीएल हॉस्पिटल 24 18 00 00
इसे भी पढ़ें : Breaking News : IPL फिर होगा शुरू, 8 दिन में 16 मैच, जानिये क्या है शेडयूल




