
Ranchi: पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में सिपाहियों को पदोन्नति देने की तैयारी में है. पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी है. 2005 बैच के साक्षर आरक्षी और साक्षर हवलदार को पदोन्नति दी जायेगी. इसके लिए सभी क्षेत्रीय डीआईजी, के साथ साथ सीआईडी, एसीबी, विशेष शाखा, एससीआरबी, रेल सहित अऩ्य विंग के डीआईजी से सूचि मांगी गई है. डीआईजी कार्मिक ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है. डेटा मुख्यालय को उपलब्ध होने के बाद मुख्यालय स्तर से निर्णय लिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें: Jharkhand: राज्य वन सेवा के आठ पदाधिकारी होंगे भारतीय वन सेवा में प्रोन्नत, यूपीएससी ने लगाई मुहर




