GiridihJharkhandLead News

लश्कर-ए-तैयबा से संपर्क के आरोप में गिरफ्तारी युवक के परिजनों से गिरिडीह पुलिस ने की पूछताछ

Giridih : यूपी एटीएस ने लश्कर-ए-तैयबा के संपर्क और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरिडीह के गांवा प्रखंड पटना के युवक को गिरफ्तार किया है. मामले में मंगलवार को गांवा थाना पुलिस ने इनामुल के परिजनों को पूछताछ के लिए थाना बुलाया, जहां आरोपी युवक इनामुल के पिता मो. इम्यिताज ने बेटे को किसी आंतकी संगठन के संपर्क में होने की बात से इंकार किया. कहा कि उसे यूपी की योगी सरकार द्वारा फंसाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उनका बेटा कोई गलत काम नहीं कर सकता. उन्होंने कहा कि उसे क्यों गिरफ्तार किया गया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है.

आरोपी की शुरुआती शिक्षा गांवा में हुई, आगे की पढ़ाई के लिए इनामुल इसी जिले के जमुआ के काजीमगहा मदरसा गया.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand के सरायकेला में बढ़ने लगा है अफीम की खेती का दायरा, पुलिस की बढ़ी स‍िरदर्दी

उसके बाद वो डिप्लोमा के लिए यूपी के सहारनपुर के देवबंद स्थित मदरसा पहुंच गया, जहां वो डिप्लोमा कर रहा था. उन्होंने कहा कि इस दौरान वो कई बार घर आया.

आरोपी के पिता ने बेटे पर किसी तरह से सक जाहीर करने से इंकार कर दिया. इनामुल को पकड़ने के बाद अभी तक एटीएस की टीम ने स्थानीय पुलिस से संपर्क नहीं किया.

इसे भी पढ़ें :झारखंड में शुरू होगी ग्रामीण बस परिवहन योजना : चंपई सोरेन

Related Articles

Back to top button