JharkhandRanchi

उसने उसीको फिर से पीट दिया और फिर से वही सवाल “इतना सन्नाटा क्यों है भाई”…

Ranchi: फिर से एक बार सोशल मीडिया पर वही खबरें चल रही हैं. यह पहली बार नहीं है. पिछले साल फरवरी के बाद इस साल अप्रैल में हर बार होने वाली पिटाई रिनूअल हुई है. लेकिन अफसोस एक बार फिर से ना पीटने वाला अपनी पीठ थपथपा सकता है और ना पिटाने वाला किसी को बता सकता है. दोनों बस एक दूसरे की शिकायत कर रहे हैं. लेकिन यहां शिकायत सुनने वाला भी मजबूर हैं. एक तो पहले से तनाव है. उसपर से मौसम में गर्मी. अब ये नया लफड़ा. सो दोनों को अभी डांट कर शांत करा दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : Ranchi: प्रेम-प्रसंग में बंधक बने युवक को छुड़ाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने बरसाये पत्थर, 30 लोगों पर FIR दर्ज

पिछले बार की तरह पिटने वाला फिर से आंसू पोछ कर सेवा भक्ति में जुट गया है. और पीटने वाला थोड़े गुस्से में शायद फिर से पिटाई रिनूअल करने की डेट फिक्स कर रहा हो. लेकिन इन सब के बीच सवाल यह है कि आखिर वो हर बार पिटता क्यों है? या हर बार वो इन्हें ही क्यों पीटता है? मेन स्ट्रीम मीडिया के दिग्गज पत्रकार मौखिक रूप से टिप्पणी तो कर रहे हैं. लेकिन प्रिंट नहीं कर सकते, ना ही विजूअली कुछ दिखा सकते हैं. इसलिए हर बार की तरह इस बार भी सन्नाटा ऐसे ही पसरा रहेगा. लेकिन गौर करने वाली बात यह कि कोई पूछ भी नहीं सकता कि “इतना सन्नाटा क्यों है भाई”.

इसे भी पढ़ें : पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण के कार्य के लिए मारवाड़ी युवा मंच लोहरदगा को मिले कई पुरस्कार

Related Articles

Back to top button