JharkhandLohardaga

पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण के कार्य के लिए मारवाड़ी युवा मंच लोहरदगा को मिले कई पुरस्कार

Lohardaga : पर्यावरण संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए मारवाड़ी युवा मंच लोहरदगा के द्वारा किए गए कार्यों के लिए समस्त झारखंड के 75 शाखाओं में श्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार लोहरदगा शाखा को दिया गया. मंच अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि विगत 2 वर्षों में मंच ने लोहरदगा क्षेत्र में लगभग 2000 पौधे लगाए हैं.

इसे भी पढ़ें : नवादा में शादी समारोह में खाना खाने के बाद 2 दर्जन लोगों की बिगड़ी तबीयत

लोगों को जागरूक किया

उन्होंने बताया कि इसके अलावा समय-समय पर मंच ने जल संरक्षण ,प्रकृति संरक्षण, स्वच्छता एवं साफ पर्यावरण के विषयों पर भी कई कार्यक्रम किये हैं . लोगों को जागरूक करने का भी प्रयास किया है. लोहरदगा शाखा को संगठन विस्तार एवं जन सेवा कार्यों के लिए विशिष्ट शाखा का भी इस वर्ष का पुरस्कार दिया गया. पिछले वर्ष मंच अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा को झारखंड प्रांत का सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का पुरस्कार भी प्राप्त हो चुका है.

मंच सचिव अनुराग पोद्दार ,उपाध्यक्ष अभिषेक पोद्दार ,विकास सराफ,चंदन राजगढ़िया, कोषाध्यक्ष मनीष राजगढ़िया सह कोषाध्यक्ष आशीष पोद्दार, सह सचिव निशांत सराफ ,शुभम शर्मा सहित सभी सदस्यों ने पुरस्कार के लिए प्रांत के पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया है.

इसे भी पढ़ें : Big Breaking: रांची के अरगोड़ा में दस लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button