Pakur

पाकुड़: पुलिसकर्मी के साथ मारपीट में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक काला बिल्ला लगाकर करेंगे ड्यूटी, एसपी को सौंपा ज्ञापन

Ranchi: कॉलेज में मारपीट की घटना को लेकर पुलिस एसोसिएशन एवं मेंस एसोसिएशन की पाकुड़ शाखा के अधिकारियों ने शनिवार को एसपी प्रभात कुमार को ज्ञापन सौंपा. शुक्रवार रात केके एम कॉलेज परिसर में पाकुड़ पुलिस के गश्ती दल के पुलिस पदाधिकारी ओर पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की घटना में संलिप्त असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी करने का अनुरोध किया. साथ ही गिरफ्तारी नही होने तक जिले के पुलिसकर्मी काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है.

इसे भी पढ़ें: अपहरण की सूचना पर जांच के लिये केकेएम कॉलेज पहुंची पाकुड़ टाउन थाना पुलिस की गश्ती टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी समेत एक दर्जन चोटिल

एसोसिएशन के अनुसार केकेएम कॉलेज हॉस्टल परिसर में वर्तमान एवं पूर्ववर्ती छात्रों एवं असमाजिक तत्वों द्वारा टाउन थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी पर बिना किसी वजह के लाठी, डंडा एवं हॉकी स्टीक से जानलेवा हमला किया गया. जिससे कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी बुरी तरह जख्मी हो गये.

इस संबंध में पुलिस ने पाकुड़ टाउन थाना में (काण्ड सं0-179/24 एवं 180/24) दो मामला दर्ज कराया है. एसोशिएशन का यह भी आरोप है कि पूर्व में भी कई बार केकेएम कॉलेज के छात्रों एवं असमाजिक तत्वों द्वारा पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी के साथ अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की घटना कारित की गयी है. जिसके संबंध में भी पाकुड़ नगर थाना में काण्ड दर्ज किया गया है. बार-बार इस तरह की अशोभनीय घटना घटित होने से पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी के ऊपर प्रतिकुल असर पड़ रहा है. पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी के साथ उक्त घटित घटना का पुलिस एसोशिएसन एवं पुलिस मेंस एसाशिएसन ने निंदा किया ही.
साथ ही जबतक घटना कारित करने वाले छात्रों एवं असमाजित तत्वों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई, गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक पाकुड़ जिला के समस्त पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी बाँह पर काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज करते हुए काम करने का निर्णय लिया है.

Related Articles

Back to top button