National

कर्नाटक : एचडी कुमारस्वामी की सरकार बहुमत खो चुकी है,  तुरंत इस्तीफा दे: बीएस येदियुरप्पा

 Bengaluru :  कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार बहुमत खो चुकी है.  इसलिए मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए या उन्हें सोमवार को विश्वास मत हासिल करना चाहिए.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सीएम  बीएस येदियुरप्पा ने रविवार को यह बात कही. येदियुरप्पा ने कहा, मैं मांग करता हूं कि अगर मुख्यमंत्री ईमानदार हैं और लोकतांत्रिक प्रणाली की परवाह करते हैं तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए.

येदियुरप्पा ने यहां पत्रकारों से कहा कि जेडीएस और कांग्रेस के 16 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है. दो निर्दलीय विधायकों ने भी सरकार से समर्थन वापस ले  लेकर भाजपा को अपना समर्थन दिया है.  कहा कि सोमवार को कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में मैं कुमारास्वामी को ऐसा करने की ही सलाह दूंगा और चर्चा करूंगा.

सूत्रों के अनुसार, कार्यमंत्रणा समिति की शुक्रवार को हुई बैठक में कुमारास्वामी ने बुधवार को विश्वास मत हासिल करने का प्रस्ताव दिया था. हालांकि, कोई निर्णय नहीं लिया गया था क्योंकि मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने बैठक में भाग नहीं लिया था.

इसे भी पढ़ें – आरएसएस का फैसला : रामलाल भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री पद से हटाये गये, आरएसएस के सह-संपर्क प्रमुख बने  

कांग्रेस ने अपने बागी विधायकों को चेताया

इधर कांग्रेस ने अपने बागी विधायकों को चेताया है. सरकार के संकटमोचक माने जाने वाले कांग्रेस नेता और राज्य के जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि अगर विधायकों ने विश्वास मत के पक्ष में वोट नहीं दिया तो उनकी सदस्यता खत्म हो जायेगी. यह विश्वास भी जताया कि उनके विधायक सरकार को बचाने में पार्टी का पूरा साथ देंगे. शिवकुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हमारे विधायक कानून जानते हैं. अगर उन्होंने विश्वास मत के खिलाफ वोट किया तो वह अपनी सदस्यता खो देंगे.

इस संबंध में जब बीएस येदियुरप्पा से पूछा गया कि डीके शिवकुमार कहते हैं कि अगर बागी विधायक सरकार के खिलाफ वोट देते हैं तो उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा, तो येदियुरप्पा ने कहा, स्पीकर को SC  के फैसले के कारण किसी को भी अयोग्य ठहराने का अधिकार नहीं है.

इसे भी पढ़ें –  पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी सलमा अंसारी के मदरसे में  बनाये जायेंगे  मंदिर और मस्जिद

 

Related Articles

Back to top button