Hazaribagh

हजारीबाग : एनटीपीसी केरेडारी ने आधुनिक कृषि प्रशिक्षण एवं बीज वितरण कार्यक्रम का किया आयोजन

Hazaribagh : केरेडारी कोल परियोजना द्वारा पांडू पंचायत के बालेदेवरी गांव मे आधुनिक कृषि प्रशिक्षण एवं बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान किसानों को उन्नत एवं वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम का संचालन करते हुए कृषि संबंधित जानकारी दे रहे नया सवेरा एजेंसी ने सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को दी. फसल चावल, जौ, मसूर आलू टमाटर सहित अन्य फसलों में होने वाले विभिन्न रोगों की जानकारी सहित उसके निदान की भी विस्तृत जानकारी दी गयी.

खेती की नई, उन्नत एवं वैज्ञानिक तकनीकी व पद्धति से रबी की फसलों को लगाने रासायनिक खाद डीएपी पोटाश, यूरिया, वर्मी कंपोस्ट तथा सिंचाई के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. किसानों से रासायनिक खाद के बदले वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग करने के अलावा परिवर्तित फसल उगाने की पद्धति की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में शामिल किसानों बीच दस किलोग्राम आलू का बीज, सौ ग्राम टमाटर एवं मिर्च का बीज का वितरण किया गया.

 

इसे भी पढ़ें : गोविंदुपर दुष्कर्म पीड़िता के घर अब रात में की जा रही है ताक-झांक, सीसीटीवी में कैद हुआ माजरा

Related Articles

Back to top button