JharkhandRanchi

हजारीबाग वन भूमि घोटाला: कारोबारी विनय सिंह की पत्नी को HC से नहीं मिली अंतरिम राहत, कोर्ट ने एसीबी से मांगा जवाब

Ranchi: हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में आरोपी विनय कुमार सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह की ओर से हजारीबाग सदर कांड संख्या 11/2025 को निरस्त करने को लेकर दाखिल याचिका की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई. मामले में हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की कोर्ट ने  प्रार्थी स्निग्धा सिंह को फिलहाल अंतरिम राहत नहीं दी है. कोर्ट ने एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) से मामले में जवाब मांगा है. 19 नवंबर तक एसीबी को मामले में शपथ पत्र दाखिल करना है. अगली सुनवाई 24 नवंबर को होगी. एसीबी की ओर से सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल सुमित गाड़ोदिया ने पक्ष रखा था.

क्या है मामला

आरोप है कि स्निग्धा सिंह ने हजारीबाग में  28 डिसमिल  गैर मजूरवा खास जंगल झाड़ की  सरकारी जमीन की खरीद की थी और इसका सरकारी अधिकारियों की मिली भगत से  गलत तरीके से म्यूटेशन भी करा लिया था. इसके बाद एसीबी ने मामले में केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया है.  मामले में  हजारीबाग कांड संख्या 11/2025 दर्ज किया गया है. इस मामले में विनय कुमार सिंह भी आरोपी है.

Related Articles

Back to top button