JharkhandLead NewsRanchi

Jharkhand: समय पर लाभुकों को किस्त का भुगतान नहीं होने से गरीबों का आशियाना बनने में हो रही देरी

ग्रामीण विकास विभाग ने अविलंब भुगतान करने का दिया निर्देश

Special correspondent

Ranchi: देरी से किस्त का भुगतान होने के कारण झारखंड में आवास योजना लटक रही है. लाभुकों को समय पर पैसा नहीं मिलने की वजह से योजनाओं का काम धीमा हो रहा है. राज्य के सभी जिलों में कुल मिलाकर 6609 मामलें ऐसे हैं जहां अभी तक प्रथम किस्त की राशि का भुगतान लंबित है. दूसरी किस्त की भी राशि का भुगतान बड़े पैमाने पर लटका हुआ है.

ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव ने इसकी समीक्षा की है. सभी जिलों के उपविकास आयुक्तों व प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए लाभुकों को अविलंब प्रथम किस्त व द्वित्तीय किस्त की राशि का भुगतान करने को कहा है. वहीं लाभुकों के जो बैंक खाता हैं और पीएफएमएस में 10 दिनों से ज्यादा खाता वेरिफिकेशन के लिए लंबित है, उसकी सूची भी एसपीएमयू को अविलंब उपलब्ध कराने को कहा गया है.

सात दिनों में करना है भुगतान

पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास स्वीकृत होने के बाद सात दिनों के अंतराल में लाभुक को प्रथम किस्त निर्गत करना अनिवार्य है, लेकिन यह देखा जा रहा है कि अधिकांश जिलों में पहली किस्त की राशि का भुगतान नहीं हो सका है. जिस वजह से योजनाओं पर काम प्रारंभ नहीं हो सका. वहीं, दूसरी किस्त के भुगतान में भी विलंब हो रहा है.

देवघर में गाइडलाइन का उल्लंघन

देवघर जिला में आवासॉफ्ट में लाभुक की ऑनलाइन स्वीकृति के पूर्व जिला स्तर पर इसकी ऑफलाइन स्वीकृति दी जा रही है. प्रतिदिन प्रखंड विकास पदाधिकारी से लाभुक की स्वीकृति के लिए ऑफलाइन पत्र प्राप्त किया जाता है. ग्रामीण विकास विभाग ने इस प्रक्रिया को पीएम आवास योजना ग्रामीण के दिशा-निर्देश के विपरीत पाया है. इस सिस्टम से आवास की स्वीकृति प्रदान करने में विलंब हो रहा है तथा इसका प्रतिकूल प्रभाव भी आवास निर्माण में पड़ रहा है. ग्रामीण विकास विभाग ने देवघर जिला को इस प्रक्रिया को बंद करते हुए ऑनलाइन स्वीकृति देने के लिए निर्देश दिया है.

सेंकेड किस्त जारी करने में भी प्रखंड स्तर पर देरी

पीएम आवास योजना ग्रामीण में विभाग के पास यह शिकायत लगातार मिल रही है कि सेंकेड किस्त की राशि जारी करने में प्रखंड के द्वारा विलंब किया जाता है. जबकि विंडोसील स्तर तक निर्माण कर दिए जाने के बाद तुरंत लाभुक को द्वित्तीय किस्त की राशि निर्गत करना अनिवार्य है. जियो टैग तुरंत कराते हुए द्वित्तीय किस्त की रशि निर्गत कराने को कहा गया है. विभाग ने इस कार्य के लिए पंचायत सेवक,जन सेवक पंचायत स्वयं सेवक,स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कराने का निर्देश दिया है.

आवास का जांच करने के बाद ही राशि का भुगतान करने को कहा गया है. अनुमान्यता के इतर राशि का भुगतान हुआ तो संबंधित बीडीओ को जिम्मेवार माना जायेगा. विभाग ने स्पष्ट कहा है कि पंचायत स्वयं सेवक के प्रोत्साहन राशि के भुगतान में देरी नहीं किया जाये. विभाग ने स्पष्ट कहा है कि प्रोत्साहन राशि भुगतान की वजह से आवास निर्माण में देरी न हो यह सुनिश्चित अधिकारी करें.

इन जिलों में पहली किस्त की राशि लटकी

जिलालंबित प्रथम किस्त निर्गत करने की संख्या
देवघर771
दुमका741
गोड्डा234
जामताड़ा116
पाकुड़295
पलामू320
साहेबगंज480
गढ़वा717
पूर्वी सिंहभूम87
गुमला526
खूंटी27
रांची205
सरायकेला-खरसावां221
पूर्वी सिंहभूम126
बोकारो172
धनबाद776
चतरा434
गिरिडीह230
हजारीबाग228
कोडरमा114
लातेहार334
रामगढ़3

Related Articles

Back to top button