
Ranchi: राजधानी रांची में लगातार प्रतिबंधित मांस का कारोबार तेजी से फैल रहा है. रांची पुलिस ने पिछले माह भी प्रतिबंधित मांस का कारोबार में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार किया था और प्रतिबंधित मांस बरामद किया था. ताजा मामला लोअर बाजार इलाके की है जहां रांची पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस को बरामद किया है. रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि लोअर बाजार इराक में बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित मांस लाया जा रहा है जिसके बाद छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी के दौरान रांची पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद किया है, जिसमें एक ट्रक और एक छोटा वाहन शामिल है. इन वाहनों को रांची पुलिस ने जब्त कर लिया है.आपको बता दें कि पिछले माह प्रतिबंधित मांस के कारोबार की जानकारी मिलने पर छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए खरसीदाग ओ०पी० स्थित रिंग रोड़ में वाहन चेकिंग लगाया गया. छापामारी दल द्वारा दो पिकऑप वाहन का भौतिक रूप से निरीक्षण करने पर पाया गया कि दोनों पिकअप वाहन में प्रतिबंधित गो-वंशीय पशु का मांस लदा हुआ है. गोवंशीय मांस की तस्करी व परिवहन में सम्मलित चार सदस्यों को मांस लदे दो पिकअप सहित गिरफ्तार किया गया था.




