
Chatra : शराब के लिये पैसे नहीं मिलने से नाराज बेटे ने मां पर जानलेवा हमला कर दिया. बेटे ने टांगी से काटकर अपनी ही मां को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. यह घटना सदर थाना क्षेत्र के पटेर गांव में रविवार को घटित हुयी. गंभीर रूप से जख्मी महिला को पुलिस ने ईलाज के लिये सदर अस्पताल में कराया में भर्ती कराया है. महिला को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया है. महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. वहीं आरोपी बेटा घटना के बाद से फरार है.




