
HAZARIBAGH : कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में रविवार को भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 58वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित की गयी और माल्यार्पण कर उन्हे भावभीनी श्रध्दांजलि दी गयी.
अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद स्वाधीन भारतीय गणराज्य के प्रथम राष्ट्रपति थे. वे भारतीय संस्कृत और फारसी के वे विद्वान थे. इस बुद्धिमता के बल पर इस किसान पुत्र ने गांधीजी से प्रभावित होकर स्वाधीनता संग्राम में भाग लिया. 1962 में उन्हें भारतरत्न से सम्मानित किया गया.
मौके पर निसार खान, आबिद अंसारी, लाल बिहारी सिंह, साजिद हुसैन, नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश गोप, सुनिल सिंह राठौर, मंसुर आलम, नरेश गुप्ता ,राजू चौरसिय, ओम झा, विजय कुमार सिंह, अफरोज आलम, अजित कुमार सिंह, कैलाश पति देव, निशांत कुशवाहा, अर्जुन सिंह, सत्यम कुमार, मो. शिबली के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे.




