Hazaribagh

हजारीबाग: भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका पुतला

Hazaribag: बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर जी के साथ कांग्रेस के नेता के व्यवहार को लेकर बीजेपी में आक्रोश है. हजारीबाग महिला मोर्चा इकाई ने महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेणुका कुमारी के नेतृत्व में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया. इसमें विशेष रूप से हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए और उन्होंने भी इस घटना की कड़ी भर्त्सना की.

विधायक जायसवाल ने कहा कि नारी सम्मान हमारे देश की पारंपरिक संस्कृति रही है. ऐसे में सत्ता के नशे में चूर होकर जिस प्रकार शांतिप्रिया ढंग से प्रदर्शन कर रही भाजपा महिला मोर्चा की बहनों के साथ कांग्रेसी नेता द्वारा बर्ताव किया गया वह सरासर गलत है. महिला मोर्चा नेताओं ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि कांग्रेस महिलाओं का सम्मान करना भूल गयी है.

Related Articles

Back to top button