
Dhanbad : बाघमारा के कतरास थाना अंतर्गत श्यामडीह में संचालित संजीवनी नर्सिंग होम में उस वक्त अचानक अफरा-तफरी मच गयी जब एक युवक अपने हाथ में पिस्तौल लेकर लहराने लगा.
युवक को पिस्तौल लहराते देख लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. उसने अस्पताल कर्मियों को भी पिस्तौल सटाकर उसे डराने की कोशिश की. युवक की पहचान कोलमुरना निवासी संजय के रूप में की गयी है.
इसे भी पढ़ें : पलामू : हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के पीछे झाड़ी में मिला नवजात, गोद लेने आगे आये कई लोग
अपने पिता का इलाज करने को कह रहा था
अस्पताल कर्मियों की मानें तो हथियार चमकाता हुआ युवक अस्पताल कर्मियों को अपने पिता का इलाज करने के लिए कह रहा था. उसके पिता अपने घर पर थे जो अस्पताल से लगभग दो किमी दूर है. अस्पताल कर्मी हथियार देखकर डरे-सहमे थे.
अस्पताल कर्मी डर के मारे स्ट्रेचर निकालकर उसके पिता को इलाज के लिए 2 किलोमीटर दूर घर से लाने के लिए तैयार हो गये.
लेकिन इस बीच अस्पताल में हथियार के कारण हंगामा होने लगा. पब्लिक की भीड़ बढ़ती देख वह युवक अस्पताल से भाग निकला. घटना की जानकारी अस्पताल कर्मियों ने पास के थाने को दी.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर पश्चिम में आप नेता शंभू चौधरी की धमक से आया ट्विस्ट, सरयू के गढ़ में दिखेगा चुनावी घमसान
जानकारी मिलते ही कतरास पुलिस दल बल के साथ अस्पताल पहुंची और घटना की तफ्तीश में जुट गयी. पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से जानकारी जुटाने में जुट गयी है.
पुलिस को सीसीटीवी में एक युवक अस्पताल के अंदर हथियार के साथ दिख रहा है. सीसीटीवी के माध्यम से ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.
इसे भी पढ़ें : चार साल में सीयूजे से 1080 स्टूडेंट्स ने की वोकेशल कोर्स की पढ़ाई, मात्र 218 को ही मिली नौकरी




