JharkhandRanchi

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के प्लान को धरातल पर उतारने को सुदिव्य सोनू ने विभागीय अधिकारियों संग की बैठक

Ranchi: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बुधवार को विभागीय अधिकारियों और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के प्रतिनिधियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में प्रस्तावित खेल विश्वविद्यालय और खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के विकास कार्यों की समीक्षा और प्रगति पर चर्चा करना था. सोनू के मुताबिक, राज्य सरकार झारखंड में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना को शीघ्र ही कार्यान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके अतिरिक्त, खेलगांव स्पोर्ट्स के नवीनीकरण (रेनोवेशन) कार्य को भी तत्काल आरंभ किया जाएगा.

सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के उभरते खिलाड़ियों को बेहतरीन खेल अधोसंरचना और आधुनिक खेल सुविधाएँ प्रदान करना है. हेमंत सरकार का मानना है कि इस प्रयास से हमारे प्रतिभावान खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का गौरव बढ़ा सकेंगे. मौके पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर सहित अन्य भी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button