BiharLead News

पटना : पिंजड़े में मिला रसेल वाइपर, लोग पिलाने लगे दूध

Patna : सावन की सोमवारी को पटना के राजवंशी नगर में एक पिजड़े में दुनिया के सबसे जहरीले सांपों की प्रजाति में शामिल रसेल वाइपर की लोग पूजा अर्चना करने लगे. डीएवी स्कूल के पास एक पिजड़े में यह सांप मिला. सामाजिक कार्यकर्ता विवेक विश्वास ने सांप देखा. उन्हें शक हुआ कि यह रसेल वाइपर हो सकता है. उसके बाद उन्होंने वन विभाग को फोन कर आनन फानन में उस सांप को रेस्क्यू कराया. वन विभाग की टीम सांप को पिंजड़े के साथ ले गयी.

अब जांच की जा रही है कि दुनिया का यह खतरनाक सांप पटना में पिजड़े में कहां से आया. आस पास के लोग सीसीटीवी से भी सांप की जानकारी जुटाने में लगे हैं.

इसे भी पढ़ें :झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 3 सितम्बर से, छह सितम्बर को पेश होगा पहला अनुपूरक

रसैल वाइपर सांप की सूचना मिलते ही रेंजर स्तर के अफसर और सांपों के एक्सपर्ट के साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी. टीम ने रसेल वाइपर की पुष्टि की और रेस्क्यू कर पिजड़े के साथ सांप को अपने साथ ले गयी.

वन अधिकारियों ने बताया कि रसेल वाइपर दुनिया के खतरनाक सांपों की प्रजाति में से एक है. इसके काटने के बाद इंसान 30 मिनट भी जिंदा नहीं रह पाता है. इंसान खून की उल्टी करने लगता है और मसूड़ों से भी खून आने लगता है.

इसे भी पढ़ें :रांची सिविल कोर्ट में मंगलवार से वर्चुअल के साथ फिजिकल मोड में भी होगी केस की सुनवाई

इससे खून तेजी से गाढ़ा हो जाता है जिससे हार्ट से लेकर शरीर के अन्य अंग भी काम करना बंद कर देते हैं. वन विभाग का कहना है कि इसके काटने के बाद इंसान के बचने की संभावन नहीं होती है. यह मुंह से जहर की फुहार मारता है जिससे इंसान अंधा हो जाता है और जहां जहर पड़ता है अंग भी गलने लग जाता है.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand : सरकारी स्कूलों में बदलेगा टेस्ट पैटर्न, 15 दिनों पर स्कूल और माह के अंत में राज्य स्तर पर टेस्ट

Related Articles

Back to top button