NationalNEWSTOP SLIDER

15 हजार कार्यकर्ताओं के साथ आज बीजेपी में शामिल होंगे हार्दिक पटेल

New Delhi: हार्दिक पटेल गुजरात की राजनीति में एक उभरता हुआ सितारा बनते नजर आ रहे हैं. गुजरात में कभी पाटीदार आंदोलन तो कभी कांग्रेस में शामिल होने से लेकर उसके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद अब बीजेपी पार्टी का दामन थामने तक वह लगातार सुर्खियां बटोरते रहे हैं. फिलहाल हार्दिक पटेल आज दोपहर 12 बजे अपने 15 हजार कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी में शामिल हो जाएंगे.

 

बीजेपी में शामिल होने के लिए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने एक पोस्टर भी जारी किया है. इसके अनुसार बताया गया है कि हार्दिक पटेल 2 जून को गुरुवार के दिन पटेल कमलम गांधीनगर में बीजेपी में शामिल होंगे. पोस्टर में बताया गया है कि हार्दिक के बीजेपी में ज्वाइन होने के कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा. वह सुबह 9 बजे घर पर दूर्गा पाठ करेंगे इसके बाद वह सुबह 10 बजे SGVP गुरुकुल पर श्याम और धनश्याम की आरती करेंगे.

18 मई को छोड़ा था कांग्रेस का साथ

पोस्टर के अनुसार बीजेपी में शामिल होने से पहले हार्दिक पटेल साधु-संतों समेत गौ पूजा में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वह 11 बजे पटेल कमलम् गांधीनगर में बीजेपी के प्रदेश प्रमुख की उपस्थिति में बीजेपी में शामिल हो जाएंगे. फिलहाल लंबे समय से कांग्रेस से नाराज चल रहे हार्दिक पटेल ने 18 मई 2022 को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur : आरक्षी का बेटा बना डीएसपी, पिता ने एसएसपी को खिलाई मिठाई

 

Related Articles

Back to top button