Lead NewsNationalSports

खालिस्तानी आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाले को ‘शहीद’ बताने पर बुरे फंसे हरभजन सिंह, हुए ट्रोल

जरनैल सिंह भिंडरावाले को श्रद्धांजलि दी थी श्रद्धांजलि

New Delhi : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑफ स्पिनर रहे हरभजन सिंह एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं. उनका एक बयान ट्विटर पर ट्रोल कर रहा है.

दरअसल उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऑपरेशन ब्लू स्टार की 37वीं वर्षगांठ पर स्वर्ण मंदिर के अंदर मारे गए जरनैल सिंह भिंडरावाले को श्रद्धांजलि दी और उन्हें शहीद कहने का संकेत दे दिया. फिर क्या था यूजर्स ने उनकी इस टिप्पणी की आलोचना शुरू कर दी. हालांकि उन्होंने इस दौरान भिंडरावाले का नाम नहीं लिया.

इसे भी पढ़ें :MGNREGA:15 वर्षों में भी नहीं बदला मनरेगा कर्मियों के मानदेय का पैटर्न, केंद्र को लिखी गयी चिट्ठी

1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार को दिया गया था अंजाम

बता दें कि पंजाब में बिड़ती कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उस वक्त देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाने को निर्देश दिया था. ऑपरेशन ब्लू स्टार एक जून से 8 जून 1984 तक अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में चलाया गया था. यह भारतीय सेना की ओर से किया गया एक बड़ा मिशन था.

इसे भी पढ़ें :हॉर्स ट्रेडिंग मामले ने सिविल कोर्ट ने 10 जून तक फैसला रखा सुरक्षित

Related Articles

Back to top button