
Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल को तो कोल्हान के सबसे बड़े अस्पताल का दर्जा दिया गया है, लेकिन इस अस्पताल में फिलहाल एम्बुलेंस और चालक का घोर अभाव है. अस्पताल में 8 एम्बुलेंस की सुविधा तो दी गयी है, लेकिन इसमें से सात खराब पड़ा है. अगर किसी रोगी को रिम्स लेकर जाना है तो एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं है. सांसद निधि का एम्बुलेंस तो है, लेकिन उसका उपयोग सिर्फ जिले में ही किया जाता है.
मेंटेनेंस के अभाव में खराब पड़ी है एम्बुलेंस
एमजीएम अस्पताल के खराब पड़े एम्बुलेंस की बात करें तो उसकी हालत मेंटेनेंस के अभाव में ऐसी हुई है. रिम्स लेकर जाने के लिए एक एम्बुलेंस की सुविधा दी गयी थी, लेकिन चार दिनों पूर्व ही वह नामकुम में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. चालक की बात करें तो तीन शिफ्ट में तीन चालकों को सुविधा दी गयी है. अगर आपात घड़ी में किसी रोगी को रिम्स लेकर जाना पड़े तो काफी परेशानी होगी.
इसे भी पढ़ें- स्कूटी से टक्कर के बाद टाटा 407 के नीचे घुसी अनियंत्रित बाइक, चालक समेत तीन घायल




