Crime NewsGiridih

गिरिडीह में चार दिनों से लापता व्यक्ति का फंदे से लटकता मिला अधजला शव

Giridih: धनवार थाना के बरजो गांव में शनिवार की सुबह गांव के 38 वर्षीय अर्जुन रविदास का शव उसके पुराने घर के कमरे में फंदे से झूलता मिला.मृतक अर्जुन पिछले चार दिनों से अपने घर से लापता था.पांचवे दिन जब उसके पुराने घर से तेज बदबू आने लगी तब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई. इसके बाद ग्रामीणों ने घर में जाकर देखा तो अर्जुन का अधजला शव कमरे में फंदे से झूलता मिला.  कमरे में मृतक के शव के नीचे बिचाली के ढेर में भी आग लगी हुई थी और मृतक के शव का आधा हिस्सा उसी आग में झुलसा हुआ नजर आया. इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी धनवार पुलिस को दी. जानकारी मिलने के बाद धनवार पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और जांच में जुट गई.

इसे भी पढ़े: क्राइम अगेंस्ट वूमेन के खिलाफ स्ट्रिक्ट एक्शन लेने की जरूरत: जस्टिस एमआर शाह

मृतक की पत्नी ने देवर व ससुर पर लगाया हत्या का आरोप

ग्रामीणों से मामले की जानकारी मिलने के बाद मृतक के पिता जगदीश दास और भाई के साथ मृतक अर्जुन की पत्नी हेमांति देवी भी मौके पर पहुंची. इस दौरान मृतक की पत्नी हेमन्ती देवी ने पति की हत्या का संदेह जताते हुए अपने ससुर और देवर पर संलिप्त होने का आरोप लगाया. हेमन्ति देवी ने कहा कि उसके ससुर और देवर ने ही उसके पति की हत्या की है क्योंकि चार दिन पहले ही गांव के नए घर में उसके पति के साथ ससुर और देवर ने करमा पूजा के दौरान किसी बात को लेकर मारपीट की थी. इसके बाद से ही उसके पति का कोई अता पता नहीं चल रहा था. हालाकि पति के गायब होने की जानकारी मृतक की पत्नी ने थाना को नही दी थी जबकि शव मिलने के कुछ देर बाद मृतक की छोटी बेटी ने पुलिस को बताया की उसके पिता हर रोज शराब पीते थे. चार दिन पहले नए घर में उसके पिता अर्जुन दास ने उसके दादा के साथ किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद पीटने के लिए उठे, तो बीच में उसके चाचा ने दादा को किसी तरह बचाया. इसके बाद उसके पिता घर से चले गए.

Related Articles

Back to top button