GumlaJharkhand

गुमला : विषाक्त मीट खाने से दो की मौत, नौ की तबीयत बिगड़ी

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के चपका कठरटोली में विषाक्‍त मीट खाने से दो लोगों की मौत हो गई. जबकि नौ लोगों की तबीयत बिगड़ गयी. विषाक्त मीट खाने से जेठू उरांव सहित एक अन्य की मौत हो गई.

वहीं बीमार हुए लोगों को इलाज के लिए सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. गौरतलब है कि सभी लोगों ने बुधवार की रात मीट खाया था जिसके बाद यह हादसा हुआ.

इसे भी पढ़ेंःगोवा कांग्रेस में फूट के बाद 15 में से 10 विधायक BJP में शामिल

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार बुधवार को चपका गांव में धान के खेत में जेठू उरांव समेत अन्य ग्रामीण धान के पौधे लगा रहे थे. इस दौरान एक बकरे की कीटनाशक खाने से मौत हो गई.

जिसके बाद सभी ने ग्रामीणों ने उस बकरे को पकाकर बुधवार रात को खा लिया. खाना खाने के थोड़ी देर बाद सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. उन्हें उल्टी और दस्त होने लगी. इसी में दो लोगों की मौत हो गई और नौ बीमार हो गए.

इसे भी पढ़ेंःकर्नाटक संकटः विधायकों के इस्तीफे पर SC में सुनवाई आज, कुमारस्वामी ने बुलायी कैबिनेट मीटिंग

बीमार हुए लोगों का चल रहा इलाज

विषाक्‍त मीट खाने से बीमार पड़े ग्रामीणों को घाघरा सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन सभी की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां उनका इलाज चल रहा है.

बीमार हुए लोगों में नारायण उरांव, नागो उरांव, पचा वाइन, महेश लोहरा,वर्षीय पूजा लोहरा, दिनेश लोहरा, दीनबंधु लोहरा, विजय उरांव शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button