GumlaJharkhand

गुमला एसपी ने सिसई थाना का किया औचक निरीक्षण

Ranchi : गुमला एसपी डॉ एहतशाम वकारिब ने गुरुवार को सिसई थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में थाना में संधारित होनेवाली सभी पंजी, संचिकाओं जैसे-मालखाना पंजी, स्टेशन डायरी, सिरिस्तिा पंजी, बीट पंजी इत्यादि का अवलोकन किया. लंबित कांडों की गहन समीक्षा की गयी तथा त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. इस दौरान गुमला एसपी ने आगामी शिवरात्रि पर्व के मद्देनजर सिसई थाना क्षएत्र में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा-व्यवस्था के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये. इसके अलावे उन्होंने सिसई थाना क्षेत्र का भ्रमण किया. भ्रमण के दौरान सिसई थाना क्षेत्र में चल रहे विकासात्मक कार्यों की भी समीक्षा की. उन्होंने पोढ़ा गांव में चल रहे जल नल योजना और गुमाल रांची राजमार्ग की भी समीक्षा की. अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

इसे भी पढ़ें- दुमका में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Related Articles

Back to top button