Crime NewsJharkhandKodermaLead News

साइबर क्राइम के मामले में 12 युवक गिरफ्तार, एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर करते थे ठगी

आरोपी युवकों के पास से 30 मोबाइल सहित दो बाइक जब्त

Koderma : साइबर क्राइम के मामले में तिलैया पुलिस ने 12 युवकों को हिरासत में लिया है. पुलिस को इन युवकों के पास से 18 एंड्राइड मोबाइल, 12 पीस कीपैड मोबाइल, विभिन्न बैंकों में खाता का डिटेल, एटीएम व आधार कार्ड मिला है. इसे लेकर एसडीपीओ अशोक कुमार ने देर शाम पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि तिलैया पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाईपास रोड में स्थित एक 4 मंजिला इमारत में छापेमारी कर 12 युवकों को साईबर क्राइम के मामले में गिरफ्तार किया है.

उन्होंने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक आनंद मोहन कुमार को थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि बाईपास गायत्री क्लीनिक के समीप नरेश नगर में राजन साव के घर में कुछ युवकों द्वारा लड़की की तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए व्हाट्सएप के जरिए चैटिंग कर लोगों से पैसे की ठगी करने का काम कर रहे हैं.

जिसके बाद तिलैया पुलिस की टीम ने राजन साव के मकान में छापेमारी की. जहां चार अलग-अलग फ्लैट से 12 युवकों को मोबाइल के माध्यम से एस्कॉर्ट सर्विस उपलब्ध कराने के नाम पर ठगी करते हुए पाया गया.

इसे भी पढ़ें:माओवादी के टॉप कमांडर संदीप यादव की मौत बाद बिहार-झारखंड के मध्य जोन की कमान के लिए 8 नक्सलियों के नाम चर्चा में

एसडीपीओ श्री सिंह ने बताया कि पकड़े गये युवकों के मोबाइल की जांच करने पर एस्कॉर्ट सर्विस उपलब्ध कराने से जुड़े कई वेबसाइट पाये गये. जिस पर युवकों के द्वारा मोबाइल नंबर एवं लड़कियों की तस्वीर के साथ घंटे के हिसाब से सर्विस उपलब्ध कराने का रेट अपडेट किया गया था. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवकों द्वारा तैयार किये गये लिंक के माध्यम से जब अलग अलग राज्य के लोग इनसे संपर्क करते थे तो लड़कियों की अर्धनग्न तस्वीरें भेज कर रेट तय करते थे.

इसके बाद फोन पे समेत अन्य डिजिटल माध्यम से बुकिंग के लिए पैसे लिये जाते थे. इसके बाद लोगों को ब्लैकमेल करके उनसे अधिक से अधिक रुपये ठगने का काम किया करते थे.

इसे भी पढ़ें:कमल भूषण हत्याकांड के चार आरोपी गाजीपुर से गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस की टीम ने रोहित कुमार (20 वर्ष पिता रामाराम), विकास राम (28 वर्ष पिता स्व प्रसादी राम), रामचंद्र राम (30 वर्ष पिता चोलो राम), टिंकू कुमार (30 वर्ष पिता अर्जुन मंडल) सभी बरकट्ठा थाना क्षेत्र के ग्राम मासीपीडी निवासी, सोनू कुमार (19 वर्ष पिता तुलसी राम), राजेश कुमार साव (22 वर्ष पिता जानकी साव), राहुल कुमार साव (20 वर्ष पिता चेतो साव), धीरज साव (18 वर्ष पिता मिश्रा उर्फ मिश्रा साव), सूरज राणा (23 वर्ष पिता उत्तम राणा), राम कुमार (26 वर्ष पिता ईश्वर नायक), प्रदीप कुमार (30 वर्ष पिता नागेश्वर साव) सभी थाना गोरहर ग्राम बंडासिंघा निवासी एवं सचिन कुमार (19 वर्ष पिता राजकुमार प्रसाद) कोडरमा जिले के बेकोबार निवासी को गिरफ्तार किया.

मामले को तिलैया थाना में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं एवं भारतीय दंड विधान के अलग-अलग धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवकों को शनिवार की देर शाम जेल भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें:यूनाइटेड किंगडम के साथ मिलकर झारखंड के युवाओं को साझा स्कॉलरशिप देगी राज्य सरकार

Related Articles

Back to top button