JharkhandLead NewsRanchi

राज्यकर्मियों और पेंशन भोगियों का डीए 4 फ़ीसदी बढ़ा, संकल्प जारी

Ranchi : राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ता में 4 फीसदी तक वृद्धि हो गयी है. केंद्र सरकार के अनुरूप 1 जनवरी 2016 के प्रभाव से सातवां वेतन पुनरीक्षण का लाभ ले रहे राज्य कर्मियों को 1 जनवरी 2023 के प्रभाव से वेतन का 42 फ़ीसदी महंगाई भत्ता स्वीकृत कर दिया गया है. वर्तमान में इन कर्मियों को 38 फ़ीसदी डीए मिल रहा था. महंगाई भत्ता बढ़ोतरी का लाभ राज्य सरकार के पेंशन, पारिवारिक पेंशन भोगियों को भी मिलेगा. सभी पेंशन भोगियों को 1 जनवरी 2023 के प्रभाव से मूल पेंशन का 42 फ़ीसदी महंगाई राहत स्वीकृत किया गया है.

छठा वेतन प्राप्त कर्मियों को मिलेगा 221 फ़ीसदी महंगाई भत्ता

राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता वृद्धि का लाभ वैसे राज्य सरकार के कर्मियों को दिया है जिनका वेतनमान अभी तक अ पुनरीक्षित हैं और वे छठा केंद्रीय वेतनमान 28 फरवरी 2009 से प्राप्त कर रहे हैं, ऐसे कर्मियों को महंगाई भत्ता की दर 212% से बढ़ा कर 221% स्वीकृत किया गया है. यानी इन कर्मियों का फीसदी डीए वृद्धि का लाभ दिया गया है. 27 अप्रैल को मंत्रिमंडल के फैसले के बाद वित्त विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह के हस्ताक्षर से 3 मई को इस संबंध में संकल्प जारी कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – जामताड़ा में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की घटनास्थल पर मौत

Related Articles

Back to top button