
Ranchi : शारदा ग्लोबल स्कूल के ट्रस्टी शारदा फाउंडेशन के केयरटेकर राजीव रंजन नामक व्यक्ति के द्वारा मो० न० (7004150442) से दो दिनों से आठवी कक्षा की मेधावी छात्रा के माता प्रीति यादव एवं पिता सुनील यादव को लगातार फोन पर धमकियां देने और उपायुक्त के द्वारा बनाई गई जांच कमिटी से आवेदन वापस लेने के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है. ज्ञात हो कि इस अमानवीय एवं घिनौने कार्य करने वाले निजी स्कूल शारदा ग्लोबल स्कूल कांके प्रबंधन/प्रचार्य रंजना स्वरूप एवं सह प्रचार्या जसमीत कौर के द्वारा आठवीं कक्षा की मेधावी छात्रा को प्रताड़ित करने के खिलाफ सामाजिक संगठन अभिभावक संघ झा० के नेतृत्व में 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दिनाँक 8/5/18 को राँची के उपायुक्त राय महिपत रे से मिलकर उचित करवाई करने को लेकर लिखित शिकायत की थी. इस पर राँची उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची डीएसई शिवेन्द्र कुमार एवं कांके सीओ को संयुक्त जांच कमिटी बनाकर दिनाँक 20/5/18 तक रिपोर्ट देने को कहा है.
इसे भी पढ़ें- अभिभावक संघ ने डीएसई से की पांच निजी स्कूलों की शिकायत, जांच के बाद कार्रवाई का मिला आश्वासन
अभिभावक संघ ने पीड़ित परिवार को दिलाया मदद का भरोसा
इन सभी विषयों की जानकारी मिलने के बाद अभिभावक संघ झा० के लोगो ने अध्यक्ष कैलाश यादव के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिलकर हर मौके पर साथ देने भरोसा दिलाया. संघ के लोगो ने पीड़ित परिवार के साथ जाकर इस अतिसंवेदनशील विषय पर कांके थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए इस अमानवीय कार्य के विरुद्ध राजीव रंजन पर कठोर से कठोर कारवाई करने की मांग की.
इसे भी पढ़ें- डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने बेटेे को करीब 32 लाख रुपये के 21 टेंडर और दोस्त को करीब 29 लाख रुपये के 23 टेंडर का दिया काम
जांच को प्रभावत करने की कोशिश
संघ के अध्यक्ष कैलाश यादव ने कहा कि शारदा ग्लोबल स्कूल हठधर्मिता पर उतर आया है. वह जांच प्रभावित करने की कोशिश करते हुए पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहा है, इस संदर्भ में अभिभावक संघ झा० जोरदार आंदोलन करने को लेकर 12 मई को पहाड़ी मंदिर परिसर में बैठक करेगा. पीड़ित परिवार से मिलने वालों में सुनील यादव,योगेंद्र शर्मा, सुरेश राय, शंकर यादव, सच्चिदानंद सिंह, संजय पांडेय, रामकुमार सिंह एवं दिनेश गुप्ता शामिल थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




