
Ranchi: बरहेट में सोमवार को 132 33 केवी ग्रिड सबस्टेशन और 132 केवी लीलो सचंरण लाइन का उद्घाटन किया गया. योजना कुल 70.74 करोड़ की है. 264 करोड़ से साहेबगंज की अन्य योजनाओं का शिलान्यस भी किया गया. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि बरहेट में के लोगों की सभी मांग सरकार पूरा करेगी. सरकार की प्राथमिकता में है शहर और गांव में बिजली की पहंुंच बढ़ाना. लोगों की शिकायत रहती है कि ग्रामीण इलाकों में बिजली नहीं मिलती है. सरकार इन समस्याओं का समाधान करना चाहती है. वर्तमान सरकार ने लोगों को सबसे बड़ी सौगात दी है जिसके तहत लोगों को दो सौ यूनिट फ्री बिजली दी जायेगी. लोगों की शिकायत है कि बगैर मीटर के भी उन्हें बिल मिल रहा है. ऐसे में 24 की कैबिनेट में लोगों को बिजली बिल नहीं मिलने की समस्या पर चर्चा की जायेगी. जिससे लोगों को राहत मिल सकें.
आज साहेबगंज के बरहेट में 132/32 केवी ग्रिड सब-स्टेशन तथा 132 केवी संचरण लाइन के उद्घाटन एवं अन्य परियोजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुआ। आज यहां सिर्फ बिजली ग्रिड सब-स्टेशन और संचरण लाइन का उद्घाटन ही नहीं हुआ है बल्कि राज्य के हमारे गरीब, गुरबा लोगों के लिए बड़ी सौगात… pic.twitter.com/gTZQHrsiOc
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 22, 2024
उनहोंने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरूआत जल्द होने जा रही है. इसके लिये कैंप का आयोजन किया जायेगा. पहले तो लोगों को पेंशन मिल ही रही थी. इन योजनाओं में सरकार ने और तेजी लायी है. जिससे अधिक से अधिक लोगों को पेंशन का लाभ मिल सकें. रोजगार सृजन के लिये पुलिस बहाली की जायेगी. 18 लाख आवेदन सरकार को मिले है. जिसकी प्रक्रिया शुरू की जायेगी.




