ChaibasaJamshedpurJharkhand

Chakradharpur: सारंडा मेमू ट्रेन में छापेमारी, वन विभाग ने 200 बोझा लकड़ी किया जब्त

Chakradharpur: सोनुआ स्टेशन पर गुरुवार की रात संतरा वन विभाग ने  ट्रेन में छापेमारी कर 200  बोझा जलावन लकड़ी जब्त किया है. मिली जानकारी के मुताबिक लकड़ी सारंडा मेमू  ट्रेन से चक्रधरपुर लाया जा रहा था.  लकड़ी की कीमत लगभग 20 हजार रुपए से अधिक की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात संतरा वन क्षेत्र पदाधिकारी एके त्रिपाठी को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रेन से अवैध जलावन लकड़ी चक्रधरपुर जा रही है. सूचना मिलने के बाद  संतरा वन क्षेत्र पदाधिकारी ए के त्रिपाठी ने एक टीम गठित किया. इसके बाद जब सारंडा मेमू ट्रेन सोनुआ स्टेशन पहुंची तो छापेमारी कर 200 बोझा जलावन लकड़ी जब्त किया गया. हालांकि लकड़ी माफिया वन विभाग टीम को देखकर मौके से भागने में सफल रहे.बाद में वन विभाग के वनकर्मी जब्त लकड़ी को  ट्रक से वन विभाग कार्यालय ले गए. इस छापामारी अभियान के लिए गठित टीम में संतरा वन विभाग के वनरक्षी संतोष, बिरसेन, गूरा, मंजीत, शांति, प्रिया, बाबू राम, अजय, कृष्णा, चंद्रशेखर, मनोरंजन, विजय, नारायण, भादाव एवं चालक श्याम शामिल  थे.

ये भी पढ़े : JAMSHEDPUR : मध्यप्रदेश से आया दुल्हा आदित्यपुर की नाबालिग से कर रहा था शादी, चढ़ा पुलिस के हत्थे, मानव तस्करी से जुड़ा मामला

Related Articles

Back to top button