
Jamshedpur : सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट में संचालित कारमेल कम्युनिटी कॉलेज के छठे बैच का ग्रेजुएशन समारोह गुरुवार को संपन्न हो गया. त्रिवेणी इंजीकॉन प्राइवेट लिमिटेड के गोविंद प्रसाद अग्रवाल और सुपीरियर सिस्टर मीरा एसी, प्रिंसिपल सिस्टर रश्मिता एसी, को-ऑर्डिनेटर सिस्टर प्रमिला ऐसी ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रदान किया. गोविन्द प्रसाद अग्रवाल के अनुसार बेहतर कैरियर एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए व्यवसायिक शिक्षा होना जरूरी है. इसके माध्यम से ही हम देश और समाज की बेहतर सेवा कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- क्रिसमस ट्री और सांता आकार के केक की मांग सबसे ज्यादा, तैयारियां जोरों पर




