Education & Career

डिप्लोमा के विभिन्न मामलों को लेकर एनएसयूआइ ने टेक्निकल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक का किया घेराव

Ranchi : कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एनएसयूआइ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में झारखंड के डिप्लोमा विद्यार्थियों के मामलों को लेकर टेक्निकल यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया एवं मुख्य गेट पर नारेबाजी कर घंटों प्रदर्शन किया. विदित हो कि पूरे झारखंड के डिप्लोमा के बैकलॉग के 3rd सेमेस्टर के लगभग 700 विद्यार्थियों को कोरोना काल में अन्य विद्यार्थियों के साथ सभी को प्रमोट कर दिया गया. लेकिन अचानक दो दिन पहले उन छात्रों को बोला जाता है कि आप सभी फेल हैं आपको परीक्षा देनी होगी.

6th सेमेस्टर फाइनल ईयर के कुछ विद्यार्थियों का किसी कारणवश फॉर्म भरने से छूट गया था. उन सभी को फॉर्म भरने की अनुमति दी जाये.

इसे भी पढ़ें :तालिबान के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पड़ा भारी, 14 लोग गिरफ्तार

यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि यूनिवर्सिटी की गलती के कारण उन सभी 700 विद्यार्थियों को गलती से पास कर दिया गया है. इसलिए दिक्कतें आ रही हैं.

कुलपति से बात कर के इस पर जल्द फैसला लिया जायेगा. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय की गलती छात्र क्यों भुगते. आखिर छात्र जो जब पास कर दिया गया तो फिर फेल किस आधार पे किया गया है.

इसे भी पढ़ें :IPL 2020 : कोहली की RCB को लगा जोरदार झटका, हेड कोच ने पार्ट टू से पहले दिया इस्तीफा

24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

एनएसयूआइ के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि अगर छात्रों को हक़ नहीं मिला तो सोमवार को पूरे विश्वविद्यालय में तालाबंदी की जायेगी एवं चरणबद्ध आंदोलन होगा.

मौके पर इंदरजीत सिंह, आरुषि वंदना, टेक्निकल अध्यक्ष प्रणव सिंह, उपाध्यक्ष अमन यादव, अनुभव, रौशन, मनीष, बिट्टू एवं प्रत्येक कॉलेजों के स्टूडेंट्स मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें :पर्यावरण के मानकों की अनदेखी कर रहे हैं राज्य के औद्योगिक संस्थान

Related Articles

Back to top button