
Ranchi : राज्य के औद्योगिक संस्थान पर्यावरण के मानकों की अनदेखी कर रहे हैं. झारखंड में 81 इंडस्ट्रीज कार्यरत हैं. इनमें 25 ऐसे उद्योग हैं जो पर्यावरणीय मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं. संसद सत्र में ये आंकड़े पेश किये गये. सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 13 उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इनमें से 12 पर कार्रवाई चल रही है.
झारखंड में 79 उद्योग चालू हालत में हैं
झारखंड में 81 में से 79 उद्योग चालू हालत में हैं. इनमें से दो उद्योग बंद हो गये. पर्यावरणीय मानकों का पालन नहीं करने को लेकर एक उद्योग को बंद करने का आदेश दिया गया है.
इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : कांग्रेस को जोर का झटका, एक और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
देश में 322 औद्योगिक इकाईयां पर्यावरणीय मानकों का पालन नहीं कर रही हैं
देश में 17 श्रेणियों की कुल 4354 इकाईयां प्रदूषणकारी उद्योग हैं. इनमें से 3708 इकाईयां चालू हालत में हैं. वहीं, 646 इकाईयां चालू हालत में नहीं हैं. चालू इकाईयों में से, 3386 इकाईयां निर्धारित पर्यावरणीय मानकों का अनुपालन कर रही हैं. जबकि, 322 इकाईयां मानकों का पालन नहीं कर रही हैं.
प्रदूषणकारी उद्योगों की 17 श्रेणियों की सूची
1. किण्वन उद्योग सहित आसवनी
2. चीनी (खांडसारी को छोड़कर)
3. उर्वरक
4. लुगदी और कागज (लुगदी के साथ या उसके बिना कागज निर्माण)
5. क्लोर अल्काली
6. फार्मास्यूटिकल्स (बेसिक) (फॉर्मूलेशन को छोड़ कर)
7. डाई और डाई इंटरमिडिएट
8. कीटनाशक (तकनीकी) (निरूपण को छोड़कर)
9. तेल रिफाइनरी (खनिज तेल या पेट्रो रिफाइनरी)
10. चमड़े का कारखाना
11. पेट्रो केमिकल्स (केवल कच्चे माल का निर्माण और उपयोग नहीं)
12. सीमेंट
13. थर्मल पावर प्लांट
14. लोहा और इस्पात (अयस्कांस्क्रैप, और एकीकृत इस्पात संयंत्रों से प्रक्रियाओं को शामिल करना)
15. जिंक स्मेल्टर
16. कॉपर स्मेल्टर
17. एल्यूमिनियम स्मेल्टर
इसे भी पढ़ें :GOOD NEWS : 72 घंटे के अंदर सड़क के गड्ढे ठीक करने के लिए तैयार हो रहा एसओपी




