JamshedpurJharkhand

सरकार हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़ी है : मंत्री बन्ना गुप्ता

मानगो गांधी मैदान एवं कदमा गणेश पूजा मैदान में सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना के लाभुकों के बीच वस्त्र वितरण

Jamshedpur : गरीब जनता को तन ढकने के लिए सोचना नहीं पड़े इसलिए सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना शुरू की गई है, साल में दो बार इस योजना का लाभ गरीब जनता को मिलेगा. सरकार हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़ी है. ये बातें झारखंड सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने रविवार को मानगो गांधी मैदान एवं कदमा गणेश पूजा मैदान में सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना के योग्य लाभुकों के बीच वस्त्र वितरण करते हुए कहीं.
बन्ना गुप्ता ने बताया कि झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत राज्य में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की पीडीएस दुकानों के माध्यम से योग्य लाभुकों को 10-10 रुपये में साल में दो बार धोती, लुंगी, साड़ी 60ः40 के अनुपात में बांटी जाएगी. उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान भी विकास योजना के तहत सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है. इस योजना से राज्य में बीपीएल परिवार के 58 लाख लोगों को लाभ मिलेगा. मौके पर मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय तथा अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा आयोजन के लिए थानावार 10 जोनल अधिकारी प्रतिनियुक्त

Related Articles

Back to top button