
Ghatshila : दुर्गा पूजा को लेकर घाटशिला अनुमंडल में थानावार जोनल अधिकारी (दंडाधिकारी) के संग पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त के द्वारा घाटशिला अनुमंडल में 10 जोनल अधिकारी प्रतिनियुक्त किये गये हैं. वहीं एसडीओ सुपर जोनल अधिकारी बनाएं गए हैं. सभी जोनल अधिकारियों संग पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. दुर्गा पूजा में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं. घाटशिला अनुमंडल के घाटशिला, गालूडीह, मउभंडार, बड़सोल, धालभूमगढ़, श्यामसुंदरपुर, चाकुलिया व बहरागोड़ा का सुपर जोनल अधिकारी एसडीओ सत्यवीर रजक को बनाया गया है. उनके संग पुलिस पदाधिकारी के रूप में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप टोप्पो प्रतिनियुक्त किए गए हैं. वहीं मुसाबनी, डुमरिया व गुड़ाबांधा का सुपर जोनल अधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी जयप्रकाश करमाली को बनाया गया है. उनके साथ पुलिस पदाधिकारी के रूप में डीएसपी चंद्रशेखर आजाद प्रतिनियुक्त किए गए हैं. जादूगोड़ा, पोटका व कवाली थाना क्षेत्र का सुपर जोनल अधिकारी जिला कृषि पदाधिकारी राजीव मिश्रा को बनाया गया है. उनके संग पुलिस पदाधिकारी के रूप में डीएसपी चंद्रशेखर आजाद प्रतिनियुक्त किये गये हैं.
—————————- —————-
घाटशिला अनुमंडल में पदस्थापित दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी –
थाना क्षेत्र – प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी – पुलिस पदाधिकारी
बहरागोड़ा – राजेश कुमार साहू (बीडीओ) – सौरभ कुमार (थाना प्रभारी)
बरसोल – जितराय मुर्मू (सीओ) – शशि कुमार (थाना प्रभारी)
चाकुलिया – देवलाल उरांव (बीडीओ) – वरुण यादव (थाना प्रभारी)
श्यामसुंदर पुर – जयवंती देवगम (सीओ) – काजल दुबे (थाना प्रभारी)
गुड़ाबांधा – रामनरेश राम (बीईईओ) – प्रिनन (थाना प्रभारी)
गालूडीह – राजीव कुमार (सीओ) – रौशन खाखा (थाना प्रभारी)
घाटशिला/मउभण्डार – कुमार एस अभिनव (बीडीओ) – शंभु प्रसाद गुप्ता (थाना प्रभारी) व सोनू कुमार (ओपी प्रभारी)
धालभूमगढ़ – सदानंद महतो (सीओ) – अवनीश कुमार (थाना प्रभारी)
मुसाबनी – सीमा कुमारी (बीडीओ) – राजा दिलावर (थाना प्रभारी)
डुमरिया – साधु चरण देवगम (बीडीओ) – विनोद टुडू (थाना प्रभारी)
इसे भी पढ़ें: यूसिल के मृत कर्मचारियों के आश्रितों को इंसाफ नहीं मिला तो आंदोलन में दूंगा साथ: जिला पार्षद बुद्धेश्वर मुर्मू




