
Adityapur : सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के प्रगति नगर स्थित टाटा स्टील लांग प्रोडक्टस डंपिंग एरिया के पास 27 वर्षीय संजय कुमार उर्फ चमटू की हत्या स्क्रैप के कारोबार में लेन-देने को लेकर विवाद में हुयी थी. पुलिस ने इस मामले में पिस्टल और कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की गिरफ्त में आये युवकों में गुरुपदो सरदार और सूरज महतो शामिल है. उनके पास से एक पल्सर बाइक और एक मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है.
यह खुलासा सरायकेला के एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने पत्रकारों के समक्ष किया. उन्होंने बताया कि संजय कुमार उर्फ चमटू और कांड के आरोपी पार्टनरशिप में स्क्रैप का कारोबार करते थे. उसी बीच पैसे के लेन-देन को लेर दोनों में विवाद हो गया था. यह विवाद इस कदर बढ़ गया कि गुरुपदो सरदार ने सूरज महतो के साथ मिलकर चिमटू की हत्या की योजना बना ली. उसके बाद बीते 21 फरवरी को उसकी हत्या भी कर दी गई. चिमटू का शव प्रगति नगर स्थित टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट्स डंपिंग एरिया के पास कच्ची सड़क पर बरामद किया गया था. इस कांड के खुलासे को लेकर एसडीपीओ हरविंदर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. पुलिस की उस टीम ने प्रोफेशनल तरीके से अनुसंधान करते हुए मामले के अप्राथमिक अभियुक्त गुरुपदो सरदार एवं सूरज महतो को आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उनके पास से 7. 65 एमएम का एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के अलावा बाइक और मोबाइल की बरामदगी में भी सफल रही. गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पुलिस के समक्ष हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. मामले में पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : गोलमुरी में धर्म परिवर्तन पर हंगामा मामले में चार FIR दर्ज, पुलिस सर्तकता के बीच दूसरे दिन रही शांति




