
Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने मुख्य सचिव को इंकैब इंडस्ट्रीज के पुनरूद्धार के मामले में हस्तक्षेप करने एवं यहां से अरबों रुपयों के पार्ट-पुर्जों एवं अन्य सामग्रियों की चोरी की छानबीन को लेकर पत्र लिखा है. राय ने लिखा है कि विगत डेढ़ वर्ष में उन्होंने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, उद्योग सचिव तथा उद्योग निदेशक के समक्ष इंकैब के पुनरूद्धार और इसके श्रमिकों के हितों के संरक्षण का विषय कई बार उठाया है. इसे लेकर गंभीर बैठकें हुई हैं, निर्णय हुए है, परंतु अभी तक सरकार की ओर से इस मामले में सार्थक हस्तक्षेप करने की कोई ठोस पहल की जानकारी नहीं है. राय ने बिंदुवार इन मुद्दों की जानकारी देते हुए मुख्य सचिव से कहा है कि राज्य हित एवं श्रमिक हित में राज्य सरकार इस मामले में सार्थक हस्तक्षेप करने की पहल करे ताकि इंकैब परिसर में पुनः आर्थिक एवं औद्योगिक गतिविधियां आरंभ हो सकें और युवकों को रोजगार मिल सके.
इसे भी पढ़ें-राजनीतिक उठापटक के बीच अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह




