
Ranchi : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का भारत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है. श्री प्रकाश मंगलवार को नयी दिल्ली स्थित आवास पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे थे.
उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत मे राष्ट्रीय एकात्मता के लिए बलिदान देने वाले राजनेता डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ही थे. जिन्होंने कश्मीर में लागू दो विधान, दो प्रधान और दो निशान के खिलाफ आन्दोलन करते हुए अपना बलिदान दिया था. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 एवम 35ए को समाप्त कर उनके सपनों को साकार किया है.
इसे भी पढ़ें :JEE मेन के तीसरे और चौथे चरण की परीक्षा 20 जुलाई से 2 अगस्त तक
कुशल संगठनकर्ता व उच्च कोटि के शिक्षाविद् थे डॉ श्यामा प्रसादः धर्मपाल
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने प्रदेश कार्यालय में डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
श्री सिंह ने कहा कि पार्टी के प्रेरणा स्रोत एवम जनसंघ के संस्थापक डॉ मुखर्जी एक कुशल संगठनकर्ता थे जिन्होंने कांग्रेस की तुष्टिकरण पर आधारित एवम उसके विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ एक विशाल वट वृक्ष का बीजारोपण किया.
इसे भी पढ़ें :भू-राजस्व सेवा के छह अधिकारियों का तबादला, सीमा सिंह बनीं एसएआर रांची
उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ का विस्तृत प्रवाह गंगा आज भाजपा के रूप में विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है.
श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ,डॉ प्रदीप वर्मा, उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, सह मंत्री सूरज चौरसिया, काजल प्रधान, प्रशिक्षण प्रमुख मनोज सिंह, सह प्रमुख पंकज सिन्हा, राजश्री जयंती, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह प्रभारी अशोक बड़ाईक, प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर, महामंत्री सीमा सिंह, मंजूलता दुबे, उपमहापौर संजीव विजय वर्गीय, विधायक समरी लाल, पूर्व विधायक जितुचरण राम, सहित अन्य शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें :नीतीश कुमार के बिहार फॉर्मूले पर बनी बात, जानिए जेडीयू कोटे से किसे मिल सकती है कैबिनेट में जगह




