
Uday Chandra Singh
New Delhi : कैबिनेट विस्तार से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बिहार फॉर्मूला पर बात बन गयी है. जेडीयू के चार चेहरों को मंत्रिपरिषद में शामिल करने पर सहमति बन गयी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिहार फॉर्मूला लेकर दिल्ली पहुंचे जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कहा है कि गठबंधन में मंत्रपरिषद को लेकर कोई शंका नहीं है और सारी बातें तय हो गयी हैं.
इसे भी पढ़ें :भू-राजस्व सेवा के छह अधिकारियों का तबादला, सीमा सिंह बनीं एसएआर रांची
सूत्रों के अनुसार जेडीयू कोटे से इस बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में चार चेहरों को शामिल किया जा सकता है. इनमें सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता ललन सिंह, पूर्णिया से सांसद संतोष कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर और जहानाबाद से सांसद चंदेश्वर प्रसाद को मंत्रिपरिषद में जगह मिल सकती है.
आरसीपी सिंह का आज का बयान काफी अहम है क्योंकि इससे पहले नीतीश कुमार स्वंय कह चुके हैं कि आरसीपी सिंह ही सब तय कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें :हाल वैक्सीनेशन ड्राइव का : बिना रजिस्ट्रेशन कराये टीका लगा दे रहे कर्मचारी, भुगत रही जनता
उल्ललेखनीय है कि नीतीश कुमार ने अपने बिहार फॉर्मूले के तहत साफ कर दिया था कि उनकी पार्टी से चार मंत्री पद चाहिए क्योंकि बिहार में बीजेपी के 17 सांसद हैं और केंद्र में उसके पांच मंत्री हैं.
लेकिन जेडीयू के 16 सांसद हैं और एक भी मंत्री नहीं है. ऐसे में जेडीयू चार मंत्री पद पर अड़ा था. इनमें दो कैबिनेट और दो राज्य मंत्री की बात कही गयी है.
इससे पहले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के नाम की चर्चा थी, कि उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. हालांकि सूत्रों के मुताबिक अब आरसीपी सिंह मंत्री नहीं बनेंगे. इस बार माना जा रहा है कि सुशील कुमार मोदी को भी केंद्र में मंत्री पद दिया जा सकता है. ऐसा होने पर बिहार से केंद्र में बीजेपी के छह मंत्री हो जायेंगे.
इसे भी पढ़ें :कोरोना की वजह से इंग्लैंड ने वनडे के लिए बनायी नयी टीम, 9 खिलाड़ी पहली बार शामिल




