
- राज्य के बाहर फंसे हैं कई मजदूर,छात्र और प्रोफेशनल
Ranchi: झारखंड सरकार ने राज्य के बाहर फंसे लोगों के लिए टॉल फ्री नंबर 0651-2282201 जारी किया है. यह नंबर कंट्रोल रूम का है, जिसमें बाहर फंसे लोग संपर्क कर अपनी समस्या बता सकेंगे. सरकार ऐसे लोगों के लिए हर संभव मदद की कोशिश कर रही है,ताकि अपने राज्य के लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो.
इससे पहले राज्य सरकार ने राज्य में रह रहे लोगों के जिलावार कोरोना कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी कर चुकी है. जिससे आम लोग कोरोना संदिग्धों की सूचना सरकार को फोन पर दे सकते हैं, या मरीज खुद भी मदद के लिए संपर्क कर सकता है.
राज्य के बाहर के मजदूर,छात्र और वर्किंग प्रोफेशनल फंसे हुए हैं. जो विभिन्न माध्यमों से सरकार से मदद की अपील कर रहे थे. झारखंड सरकार ने अपने स्तर से कई लोगों के मदद भी पहुंचायी है.
इसे भी पढ़ें – #Lockdown21: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अपील, कोरोना महामारी से संघर्ष में सीएम राहत कोष में दान दें सक्षम लोग
अभी तक झारखंड में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं
जहां देश के लगभग 26 राज्यों में कोरोना ने दस्तक दे दी है. वहीं झारखंड में अभी तक एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है. रिम्स में बुधवार को 400 और धनबाद में 1250 संदिग्ध मरीजों की स्क्रीनिंग की गयी.
जिनमें से रिम्स में 7 कोरोना संदिग्ध मरीजों के सैम्पल की जांच की गयी है. रिम्स में जांच की सुविधा शुरू होने के बाद से 13 मरीजों के सैम्पल लिये गये हैं, सभी को नेगेटिव पाया गया है. एमजीएम धनबाद, रिम्स के बाद पीएमसीएच में भी जल्द ही जांच मशीन लगायी जायेगी.
इसे भी पढ़ें – प्रेमकुमार मणि का पीएम मोदी को पत्र– “जब संक्रमण फैल रहा था, आपने कुछ नहीं किया”
रिम्स को स्टेट कोरोना सेंटर बनाने का है प्रस्ताव
राज्य के सबसे बड़े अस्पताल को स्टेट कोरोना सेंटर बनाने का प्रस्ताव डॉक्टरों ने सरकार को दिया है. स्वास्थ्य मंत्री के साथ बुधवार को हुई बैठक में ये यह प्रस्ताव लाया गया था. डॉक्टरों ने रिम्स के भर्ती मरीजों को सदर अस्पताल में शिफ्ट करने की सलाह दी है. अगर प्रस्ताव को स्वीकृत कर लिया गया, तो रिम्स में 1080 बेड का कोरोना सेंटर बना दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें – #WHO ने भारत को चेतायाः सिर्फ #Lockdown21 से नहीं रुकेगा Corona, अभियान चलाकर तेजी से करनी होगी संदिग्धों की जांच
न्यूज विंग की अपील
देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.




